कोलकाता, 1 मार्च। टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में ‘क्वार्टर फाइनल’ जैसे अहम मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन (नाबाद 97) की शानदार बैटिंग के दम पर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया। सेमीफाइनल में पांच मार्च को भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी।
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ चार विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। भारत ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन के लक्ष्य को ओवर में विकेट पर रन बना कर हासिल कर लिया। भारत छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
चेस और होप ने दिलाई मजबूत शुरुआत
वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेस ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 25 गेंद में 40 रन बनाए। उन्होंने कप्तान शाइ होप (33 गेंद में 32 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। भारतीय क्षेत्ररक्षण की चूकें इस साझेदारी के दौरान भारी पड़ीं।
बुमराह ने दिलाई भारत को वापसी
भारत ने 12वें ओवर में वापसी की जब जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो विकेट लेकर चेस और शिमरोन हेटमायेर (12 गेंद में 24 रन) को पवेलियन भेजा। बुमराह ने अपने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट हासिल किए और बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाया।
पॉवेल–होल्डर की तूफानी साझेदारी
इसके बाद रोवमैन पॉवेल और जैसन होल्डर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में नाबाद 76 रन जोड़ दिए। पॉवेल ने 19 गेंद में 34 रन (3 चौके, 2 छक्के) और होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन (2 चौके, 3 छक्के) बनाकर टीम को 195 रन तक पहुंचाया।
16वें ओवर में पॉवेल ने अर्शदीप सिंह पर 24 रन बटोरकर मैच का रुख पूरी तरह वेस्टइंडीज की ओर मोड़ दिया। अर्शदीप ने चार ओवर में 43 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके।
भारतीय क्षेत्ररक्षण ने बढ़ाई मुश्किलें
भारतीय टीम की फील्डिंग इस मैच में कमजोर रही। वरुण चक्रवर्ती ने गलत थ्रो कर रनआउट का मौका गंवाया, जबकि अभिषेक शर्मा ने चेस का आसान कैच छोड़ दिया। इन गलतियों का वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया।