पटना। बिहार के तीन दिवंगत खेल पत्रकारों की याद में आगामी 11 अप्रैल यानी सोमवार से आयोजित होने जा रहे राजेश-शैलेंद्र-आलोक (आरएसए) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीमों को दी जानी वाली ट्रॉफी का रविवार को अनावरण किया गया। ट्रॉफी का अनावरण पटना के जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार के प्रदेश संयोजक सतीश कुमार राजू, पूर्व हॉकी खिलाड़ी व कोच योगेश कुमार, सॉफ्ट टेनिस ऑफ बिहार के सचिव धर्मवीर कुमार, भाजपा खेल प्रकोष्ठ की मनीषा, सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स के ऑनर सुमित शर्मा ने किया।


मोइनुल हक स्टेडियम में 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे राजेश-शैलेंद्र-आलोक (आरएसए) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबले में हैप्पी हाई स्कूल का सामना एसकेपुरी से होगा इसके बाद सरदार पटेल सीसी का मुकाबला सीएपी, पटना। दूसरे दिन लालमति देवी स्कूल का मुकाबला बसावन पार्क से और वाईसीसी का मुकाबला ट्रैम्फैंट सीसी होगा। 13 अप्रैल को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। 14 अप्रैल को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
खेल पत्रकार, खेल संघ, खिलाड़ी, खेल आयोजक और खेल प्रेमियों के संयुक्त सहयोग से हो रहे इस टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजधानी में कई जगहों पर बैनर पोस्टर लगाये गए हैं।






- मेंस टी20 विश्व कप : सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी दक्षिण अफ्रीका

- मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में एमसीसी की बड़ी जीत

- अंतर प्रमंडल दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

- मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग में स्टूडेंट क्लब और शहीद खुदीराम बोस क्लब जीते

- मधुबनी जिला सुपर लीग क्रिकेट में नन्हे क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

- बिहार स्कूल चैंपियनशिप के लिए सेलेक्शन कमेटी घोषित

- टी20 विश्व कप मैच रिपोर्ट : टॉम बैंटन की पारी से जीता इंग्लैंड

- नालंदा जिला सीनियर व अंडर-23 मेंस का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न
