Saturday, March 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sitamarhi District Cricket League में रॉयल क्रिकेट एकेडमी विजयी

Sitamarhi District Cricket League में रॉयल क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 13 जनवरी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज द्वारा प्रायोजित 24वीं सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को रॉयल क्रिकेट एकेडमी व सुरसंड क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने 40 रनों से जीत दर्ज कर की।

इस मैच का उद्घाटन सीतामढी जिला क्रिकेट संघ के मुख्य चयनकर्ता सतीश चंद्र झा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सुरसंड के कप्तान पंकज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रॉयल क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सरवर के 36 व ऋषि के 19 रनो की बदौलत 23 वे ओवर में 10 विकेट खोकर 106 रनो लक्ष्य दिया। सुरसंड की तरफ से शुभम ने सर्वाधिक समीर ने 3 व पवन ने 3 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरसंड की टीम पंकज के सर्वाधिक 16 रन तथा पवन के 16 रनों के बावजूद 18वे ओवर में महज 68 रनों पर ढेर हो गई। वहीं रॉयल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सर्वाधिक शुभम ने 5 व रवि ने 4 विकेट लिए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शुभम को दिया गया। मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, उर्मिला देवी सदानंद सिंह डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमण, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा, कॉमेंटेटर निशांत, स्कोरर ओमप्रकाश, मैच के अंपायर अक्षय व मुकेश उपस्थित थे।
सोमवार को सोनवर्षा और हेलेंस क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights