नई दिल्ली। डीएलसीएल के द्वारा आयोजित दिल्ली चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहतक रोड की टीम ने एयर लाइनर टीम को 75 रनो से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सॉनेट की टीम ने एम० आर० वी० को 250 रनो से शिकस्त दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। डी० एल० सी० एल० ने एस० पी० जी० को 268 रनो के भारी अंतरों से हराकर इस टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। सोमवार को इस चैम्पियंस ट्रॉफी का चार मुकाबला अलग-अलग मैदानों में खेला गया।

पहला मुकाबला डी० एल० सी० एल० मैदान में डी० एल० सी० एल० बनाम एस० पी० जी० खेला गया। डी० एल० सी० एल० ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एस० पी० जी० को निर्धारित 40 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 340 रनो का विशाल लक्ष्य दिया। रुशील पांडेय ने शानदार शतक जड़ा, अभिराज और अभय ने 49 -49 के निजी स्कोर पर अर्धशतक से चुके। गेंदबाजी में प्रणव और दिव्यांश ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जबाबी पारी में उतरी एस० पी० जी० टीम महज 71 रनो पर ढेर हो गई और यह मुकाबला डी० एल० सी० एल० ने 268 रनो से जीत लिया। एस० पी० जी० टीम के पियूष द्विवेदी ने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।

दूसरा मुकाबला रोहतक रोड जिमखाना क्लब बनाम एयर लाइनर के बीच घेवरा क्रिकेट मैदान में खेला गया। रोहतक रोड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में एयर लाइनर टीम को 154 रनो का लक्ष्य दिया। इस मुकाबले में रोहतक रोड टीम ने एयर लाइनर को 75 रनो से शिकस्त दिया। रोहतक रोड के बल्लेबाज शुभम सैनी ने 46 रन बनाये और स्पर्श शर्मा ने 8 ओवरों में मात्र 11 रन देकर 5 विकेट झटके। एयर लाइनर की ओर से सिद्धार्त कंडवाल ने सर्वाधिक 25 रन बनाये और तेजस ने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।

तीसरा मुकाबला सॉनेट और एम्० आर० वी० के बीच एफ० सी० आई० गोडाउन के समीप घेवरा क्रिकेट मैदान में खेला गया। इस मुकाबले में सॉनेट की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में एम्० आर० वी० को 7 विकेट के नुक़सान पर 309 रनो का विशाल लक्ष्य दिया। एम० आर० वी० की टीम ने इस लक्ष्य को पीछा करते हुए 22वे ओवर में मात्र 58 रनो पर सिमट गई और यह मुकाबला सॉनेट टीम ने आसानी से जीत लिया। सॉनेट की ओर से आदित्या निठानि ने 121 और आकाश मल्होत्रा ने 111 रनो की शतकीय पारी खेला। गेंदबाजी में आर्यन डोबाल ने तीन तो आयुष नेगी और आर्यन वशिष्ठ ने दो दो विकेट चटकाए। यह मुकाबला सॉनेट ने 250 रनो से जीतकर 4 अंको के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

चौथा मुकाबला विद्या जैन क्रिकेट एकेडमी बनाम अर्जुन क्रिकेट एकेडमी का विद्या जैन स्कुल मैदान में खेला गया। विद्या जैन की टीम को अर्जुन क्रिकेट एकेडमी लखनऊ ने मात्र 25 ओवरों में आल आउट कर दिया। जबाब में उतरी लखनऊ की टीम ने यह मुकाबला 18वे ओवर में 3 विकेट से जीत कर इस टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। भावेश ने 31 रन बनाये। कीरित कौशिक ने 4 और दीपांशु ने तीन विकेट झटके।
41