बेगूसराय। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में चल रहे हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेंट्रल जोन के चौथे दिन खेले गए मुकाबले रोहन कुमार सिंह (नाबाद 207 रन) की पारी की बदौलत बेगूसराय ने सुपौल को 171 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
टॉस बेगूसराय ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 359 रन बनाये। जवाब में सुपौल की टीम 39.2 ओवर में 188 रन पर ऑल आउट हो गई। रोहन कुमार सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का विधिवत उद्घाटन बेगूसराय के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, ओएसडी सच्चिदानंद सुमन, खेल पदाधिकारी निशांत कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी गौरव भारद्वाज, मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीसीए के ऑब्जर्वर अजय सिंह, ललन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन, राजीव रंजन कक्कू, रणवीर कुमार, प्रेम रंजन पाठक, विवेक कुमार मौजूद थे। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के वेद प्रकाश और सचिन थे स्कोरर के रूप में सुमित कुमार और राहुल कुमार थे। मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल का मुकाबला खगड़िया और सहरसा के बीच खेला जाएगा।
यह मैच का लेखा जोखा
बेगूसराय की बैटिंग : 50 ओवर में चार विकेट पर 359 रन
मुरारी ने 19 गेंद में दो चौका की मदद से 14 रन बनाये
विक्रांत सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे
रोहन कुमार सिंह ने 150 गेंदों में 22 चौका व 8 छक्का की मदद से नाबाद 207 रन बनाये
आदित्य सोनी ने 56 गेंद में 4 चौका की मदद से 39 रन बनाये
सरवन अर्क ने 65 गेंदों में 8 चौका की मदद से 69 रन बनाये
सत्येंद्र सिंह ने नाबाद 7 रन बनाये
अतिरिक्त के सहारे 23 रन बने
सुपौल की बॉलिंग
मो इजहार ने 70 रन देकर 2 विकेट चटकाये
राजेश सिंह ने 27 रन देकर 1 विकेट चटकाये
सुपौल की बैटिंग : 39.2 ओवर में 188 रन बनाये
कमालुद्दीन ने 37 गेंद में 5 चौका की मदद से 30 रन बनाये
जयचंद ने 35 गेंद में 4 चौका व 2 छक्का की मदद से 35 रन बनाये
गौरव कुमार ने 7 रन की पारी खेली
मिशू ने 18 गेंद में 8 रन बनाये
वीरेंद्र कुमार सिंह ने 54 गेंद में 4 चौका की मदद से 33 रन बनाये
राजेश सिंह ने 10 गेंद में 5 रन बनाये
अंकित ने 55 गेंद में 3 चौका व 3 छक्का की मदद से 45 रन बनाये
अतिरिक्त के सहारे 23 रन बने
बेगूसराय की बॉलिंग
मो इम्तियाज आलम ने 37 रन देकर 2 विकेट चटकाये
निधि हेराथ ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये
आदित्या सोनी ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाये
भारत कुमार ने 47 रन देकर 4 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच : रोहन कुमार सिंह
बेस्ट बैटर : रोहन कुमार सिंह
बेस्ट बॉलर : भारत कुमार






- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : समस्तीपुर की आसान जीत

- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 : सीवान टाइटंस ने सारण स्ट्राइकर्स को हराया

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में कैमूर जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज की शानदार जीत

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में छा गए अगस्त्या

- बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी में जमुई के सोनू का कहर

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : अररिया ने दी मधेपुरा को मात

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : कुमार श्रेय का हरफनमौला प्रदर्शन
