Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए अंडर-19 इंटर जोनल क्रिकेट के लिए रेस्ट ऑफ जोन रेड & येलो टीम घोषित

बीसीए अंडर-19 इंटर जोनल क्रिकेट के लिए रेस्ट ऑफ जोन रेड & येलो टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में मई महीने में आयोजित होने वाली घरेलू टूर्नामेंट अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष वर्ग के लिए हुए सेलेक्शन ट्रायल के बाद आज रेस्ट ऑफ जोन रेड और रेस्ट ऑफ जोन येलो की टीम की घोषणा कर दी गई।

बीसीए सचिव अमित कुमार ने टीम कि घोषणा करते हुए बताया कि सभी जोनल टीम में 15 मुख्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि किसी भी परिस्थिति में 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल खिलाड़ी अनफिट होते हैं तो इनका स्थान लेने के लिए सभी जोनल टीम में 4-4 सुरक्षित खिलाड़ियों को रखा गया है। आज अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष आयु वर्ग की टीम में शामिल रेस्ट ऑफ जोन रेड और रेस्ट ऑफ जोन येलो की टीम जारी कि जा रही है। जिसमें रेस्ट ऑफ जोन रेड टीम कि कमान वेस्ट चंपारण के खिलाड़ी अनुराग कुमार के हाथों में सौंपी गई है जबकि जहानाबाद के हरफनमौला खिलाड़ी सुयश कुमार को टीम का उप-कप्तान बनाया गया।

वहीं रेस्ट ऑफ जोन येलो टीम की कमान बक्सर के खिलाड़ी सन्नी कुमार के हाथों में सौंपी गई है जबकि ईस्ट चंपारण के खिलाड़ी दिग्विजय कुमार को टीम का उप-कप्तान बनाया गया।

निम्नलिखित टीम में चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार :-
रेस्ट ऑफ जोन रेड :- १.) अनुराग कुमार ( कप्तान) वेस्ट चंपारण, २. सुयश कुमार (उपकप्तान) जहानाबाद, ३. अंशिक राज (विकेटकीपर), ईस्ट चंपारण, ४. अनुज कुमार (विकेटकीपर) अरवल, सहरसा, ५. आदित्य कुमार, वेस्ट चंपारण, ६. अर्श , पटना, ७. विनीत कुमार यादव, गोपालगंज , ८. विनीत विनायक, पटना, ९. प्रतिक राज, पटना, १०. अभिमन्यु कुमार, वैशाली, ११. अरूणव कुमार, पटना , १२. अभिषेक आनंद, मुंगेर, १३. विकास कुमार, जहानाबाद, १४. शिवम कुमार, जहानाबाद, १५. निखिल कुमार, ईस्ट चंपारण।
सुरक्षित खिलाड़ी :-

  1. शेरा तुल्ला, भागलपुर, 2. मनजीत, लखीसराय, 3. अभिषेक, खगड़िया 4. अंशिक राज, (ऑल राउंडर) ईस्ट चंपारण ।

रेस्ट ऑफ जोन येलो :- १. सन्नी कुमार (कप्तान) बक्सर, २. दिग्विजय कुमार (उप कप्तान) चंपारण, ३. क्षितिज कुमार, दरभंगा, ४. पीयूष कुमार , पटना, ५. रंजन कुमार, (विकेटकीपर) पटना, ६. सुधाकर कुमार, जहानाबाद, ७. आदित्य राज, पटना, ८. सुमंत यादव, समस्तीपुर, ९. कौशल कुमार, अरवल, १०. अखिलेश शौर्य, वैशाली, ११. अमन कुमार, पटना, १२. दीपक कुमार, सीतामढ़ी, १३. पीयूष नंदन, जहानाबाद, १४. लक्की कुमार, लखीसराय, १५. अभिषेक कुमार, लखीसराय।

सुरक्षित खिलाड़ी :-

  1. विवेक कुमार, बक्सर, 2. अनुज कुमार, अरवल, 3. विक्रम गांधी, भागलपुर, 4. सोनू कुमार, वैशाली ।

उक्त टीम की घोषणा करते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल में कहा कि मैच स्थल व मैच शेड्यूल के साथ-साथ आयोजन तिथि की भी घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी। जिसकी तैयारी में टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक सौरभ चक्रवर्ती लगे हुए हैं और अपनी कमेटी के चेयरमैन व अन्य सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर अविलंब मैच शेड्यूल जारी करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights