पटना, 28 फरवरी। गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को खेले गए मैच में रानी लक्ष्मीबाई स्पोट्र्स एकेडमी, मैरवा ने मेजबान जीएसी को 7-1 से हराया। रविवार को होने वाले फाइनल में नरकटियागंज का मुकाबला रानी लक्ष्मी बाई स्पोट्र्स एकेडमी से होगा।
मैच का उद्घाटन बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने फुटबॉल खेल और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर जीएसी के अध्यक्ष सह पूर्व महापौर श्याम बाबू राय ने मृत्युंजय तिवारी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न समर्पित कर किया।

इस मौके पर जीएसी के पूर्व सुरेश प्रसाद सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंदू, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मनोहर राय,बृजमोहन प्रसाद, मिथिलेश कुमार, मनीष चंद्रा, कालिका सिंह, पूर्व क्रिकेटर संदीप कुमार, शंभू प्रसाद मौजूद थे।
आयोजक मंडल के राजेश कुमार बब्लू ने ब बताया कि 1 मार्च यानी रविवार को होने वाला फाइनल मुकाबला अपराह्न 2.00 बजे से खेल जायेगा।
शताब्दी वर्ष समारोह के संयोजक पीएफए सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 1 मार्च को होने वाले शताब्दी समारोह गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के लगभग 80 पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा।

मैच रिपोर्ट
मैच में पूरी तरह से रानी लक्ष्मीबाई क्लब का दबदबा रहा। रानी लक्ष्मीबाई क्लब की ओर से निक्की कुमारी ने तीसरे और 60वें, अंशु कुमारी ने 22वें और 50वें और रिंकी कुमारी ने 45वें, 65वें और 66वें मिनट में गोल दागा। मैरवा के रिंकी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व फुटबॉलर चंदेश्वर प्रसाद चंदू ने प्रदान किया। मैच प्रारंभ के पहले बिहार के पूर्व खेल मंत्री सह अध्यक्ष, बिहार ओलंपिक संघ स्व. अर्जुन विक्रम साह की पुण्य तिथि पर एक मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह भी पढ़ें : रेखा राय मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज