पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में राजधानी पटना के जीएसी ग्राउंड पर चल रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबले में ओम इलेवन एफसी ने जीत हासिल की।
इस मुकाबले में ओम इलेवन एफसी की टीम पूरी तरह हावी रही। खेल के पहले ही मिनट में ओम इलेवन एफसी की ओर से अनुदीप डे ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक गोल करने के बाद ओम इलेवन के खिलाड़ी आक्रमक हो गए और ताबड़तोड़ आक्रमण करने लगे। खेल के 16वें मिनट में रंजीत कुमार ने अपना पहला और टीम के लिए दूसरा गोल कर पहले हाफ में ओम इलेवन एफसी को 2-0 की बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ के खेल के समाप्त होने के छह मिनट पहले यानी 64वें मिनट में रंजीत कुमार ने अपना दूसरा गोल दागा और इस गोल की मदद से ओम इलेवन ने इस मुकाबले में 3-0 से जीत लिया।
पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने बताया कि अब मुकाबला 22 मार्च से खेला जायेगा।
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में जमुई की शानदार जीत

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मिथिला जोन में मुजफ्फरपुर जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन में जीता सुपौल

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में औरंगाबाद जीता

- बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी में सारण विजयी

- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में मधेपुरा जीता

- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शर्मा स्पोर्टिंग और वाईएसी राजेंद्रनगर विजयी

- कटिहार बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में
