Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट रेड कारपेट स्कूल ने जीता All India Sukhdev Narayan Memorial Inter School Cricket का खिताब

रेड कारपेट स्कूल ने जीता All India Sukhdev Narayan Memorial Inter School Cricket का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। रेड कारपेट हाई स्कूल ने संत पॉल इंटरनेशन स्कूल को हरा कर 36वीं ऑल इंडिया सुखदेव नारायण मेमोरियल अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में टॉस संत पॉल इंटरनेशनल स्कूल ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

पहले बैटिंग करते हुए रेड कारपेट स्कूल ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाये। जवाब में संत पॉल इंटरनेशनल की टीम 19वें ओवर में 94 रन पर सिमट गई। रेड कारपेट की ओर से प्रियांशु ने अर्धशतकीय पारी खेली। मोहित ने 19 और हर्ष ने 20 रन की पारी खेली। रेड कारपेट की ओर से गौरव घोष ने चार, राहुल और सूरज रवि ने 1-1 विकेट चटकाये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रियांशु को दिया गया। आदर्श मैन ऑफ द टूर्नामेंट हुए। बेस्ट बॉलर मोहित कुमार हुए जबकि बेस्ट बॉलर सुशांत आजाद हुए। उदीयमान प्लेयर का पुरस्कार अमर्त्य को दिया गया।

इस मौके पर कई जानी मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। सबों को विधान पार्षद रणवीर नंदन, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बिहार चेयरमैन कमल नोपानी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने पुरस्कृत व सम्मानित किया। सबों का स्वागत आयोजन सचिव विजय कुमार नारायण चुन्नू ने किया।
( स्कोर डाटा में कुछ त्रुटियां हो सकती हैं।)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights