34 C
Patna
Friday, October 18, 2024

कबड्डी ऑफिशियल व प्रशिक्षकों की ऑनलाइन ट्रेनिंग में आरडी कौशिक ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

रांची। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने अपने तकनीकी ऑफिशियल/ प्रशिक्षकों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। इसके दूसरे दिन आरडी कौशिक (टीवी अंपायर प्रो कबड्डी लीग) के द्वारा महत्वपूर्ण एवं बारीकियो से कबड्डी ऑफिशियल को अवगत कराया गया।

आरडी कौशिक ने कबड्डी तकनीकी ऑफिशियल को बताया कि मैच के दौरान अंपायर और रेफरी अपने तकनीकी का उपयोग कुशल एवं उच्च कोटि का प्रदर्शन करने का प्रयास करें। तकनीकी अधिकारी अपने विवेक का भी उपयोग करें।



आज के कार्यक्रम है भारत के अन्य राज्यों के और झारखंड प्रदेश के कई जिलों के कबड्डी ऑफिशियल ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कबड्डी एसोसिएशन से संबंधित जिला संघ के पदाधिकारी भी भाग ले रहे है।

इस बात की जानकारी विपिन कुमार सिंह (महासचिव, कबड्डी ऐसोसिएशन ऑफ झारखंड) ने दी। उन्होंने बताया की कल ठीक 3 बजे आनंद कुमार यादव (तमिल थलाइवा असिस्टेंट कोच 2017 विवो प्रो कबड्डी) झारखंड के एवं अन्य राज्यों के तकनीकी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षक से रूबरू होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights