Friday, April 18, 2025
Home अन्य राज्य Ranji Trophy Plate Group : मुंधे का शतक, नागालैंड के पांच विकेट पर 276 रन

Ranji Trophy Plate Group : मुंधे का शतक, नागालैंड के पांच विकेट पर 276 रन

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

कोलकाता। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे आलराउंडर श्रीकांत मुंधे के शतक से नगालैंड ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में गुरुवार को यहां मिजोरम के खिलाफ पांच विकेट पर 276 रन बनाए।

अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले मुंधे ने 226 गेंद में 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 123 रन बनाए।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे नगालैंड ने सलामी बल्लेबाज सेदेजहिले रूपेरो (03) का विकेट सस्ते में गंवा दिया जिसके बाद मुंधे ने युगांधर सिंह (49) के साथ 65 और होकाइतो झिमोमी (71) के साथ 131 रन की साझेदारी की।

नगालैंड प्लेट ग्रुप में 13 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। उसने मणिपुर पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights