Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट Ranji Trophy : बिहार के मंगल महरौर और आयुष लोहारुका के शतक

Ranji Trophy : बिहार के मंगल महरौर और आयुष लोहारुका के शतक

पहली पारी में बिहार की अच्छी शुरुआत, मिजोरम की पहली पारी 509 रन पर सिमटी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 नवंबर। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मुकाबले के दूसरे दिन बिहार ने अपनी पहली पारी में मंगल महरौर (नाबाद 101 रन) और आयुष लोहारुका (नाबाद 117 रन) के शतकों की मदद से 1 विकेट पर 240 रन बना लिया है। इसके पहले मिजोरम की पहली पारी 509 रन पर सिमट गई।

खेल के दूसरे दिन मिजोरम ने अपनी पहली पारी की शुरुआत पहले दिन के 3 विकेट पर 377 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन अरमान जाफर ने अपने पहले दिन के स्कोर में 15 रन जोड़ा और दोहरा शतक बनाने से चूके। उन्होंने 193 रन बनाये। थानखुंबा ने 101 रन की पारी खेली और टीम 509 रन पर सिमट गई।

बिहार की ओर से मलयर राज ने 3, हिमांशु सिंह ने 3, आमोद यादव ने 1, सूरज कश्यप ने 1, खालिद आलम ने 3 विकेट चटकाये।

यह भी पढ़ें : MENS U23 STATE A TROPHY : बड़ौदा के कप्तान प्रियांशु अकेले पड़े बिहार टीम पर भारी

बिहार की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर के अंत में ही कुमार रजनीश 13 रन बनाकर आउट हो गए और स्कोर 15/1 हो गया। इस मौके पर लग रहा था कि दबाव बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद क्रीज पर उतरे मंगल महरौर और आयुष लोहारुका ने ऐसा बल्लेबाजी प्रदर्शन किया जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

मंगल महरौर ने शुरुआत से ही आक्रामकता और संयम दोनों का संतुलन बखूबी साधा। उन्होंने 127 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दूसरी ओर आयुष लोहारुका ने तकनीक और धैर्य का शानदार मेल दिखाते हुए 145 गेंदों पर नाबाद 117 रन ठोक दिए। उनके 22 चौकों से भरी पारी ने मिजोरम की गेंदबाजी को पूरे दिन बैकफुट पर रखा। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 225* रन की अविजित साझेदारी बिहार के लिए इस मुकाबले में जीवनदान साबित हो रही है।

मिजोरम के गेंदबाजों की बात करें तो उन्हें विकेट के मौके बहुत कम मिले।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights