Tuesday, March 3, 2026
Home Slider रणजी ट्रॉफी : झारखंड के नजीम सिद्दिकी ने जमाया शतक

रणजी ट्रॉफी : झारखंड के नजीम सिद्दिकी ने जमाया शतक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। सलामी बल्लेबाज नजीम सिद्दिकी के बेहतरीन शतक (173) की बदौलत झारखंड ने असम के खिलाफ पहली पारी में आठ विकेट पर 397 रन बना स्थिति मजबूत कर ली है। जेएससीए स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अनुकूल राय 24 रन बनाकर खेल रहे थे। असम ने पहली पारी में 162 रन बनाए हैं। इस प्रकार पहली पारी के आधार पर झारखंड ने 235 रनों की बढ़त हासिल कर ली है और उसके दो विकेट शेष हैं।

बुधवार का दिन पूरी तरह नजीम के नाम रहा। नजीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर अच्छे शॉट लगाए और एक छोर पर डटे रहे।

मैच के दूसरे दिन झारखंड की पारी की शुरुआत नजीम सिद्दिकी व कुमार देवव्रत ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की भागीदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसी योग पर कुमार देवव्रत 44 रन बना कर रियान पराग की गेंद पर स्टंप हो गए। जबकि नजीम ने अपने पचास रन 73 गेंदों पर बना कर एक छोर पर डटे रहे।

मंडल का दोहरा शतक, छत्तीसगढ़ 462/6
रायपुर। अजय जादव मंडल के शानदार दोहरे शतक (नाबाद 209) की मदद से छत्तीसगढ़ ने यहां जारी रणजी ट्रॉफी के राउंड-2 के एलीट ग्रुप-सी मैच में बुधवार को उत्तराखंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 462 रन का स्कोर बना लिया है।

दूसरे दिन कप्तान हर्षल के दम पर हरियाणा जीती
रोहतक। कप्तान हर्षल पटेल के बेहतरीन खेल के दम पर हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की है। हरियाणा ने ग्रुप-सी के मैच के दूसरे दिन बुधवार को ही त्रिपुरा को पारी और 125 रनों से हरा दिया।

चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतक से सौराष्ट्र मजबूत स्थिति में
विशाखापत्तनम। भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की अगुआई में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से सौराष्ट्र ने रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन बुधवार को यहां रेलवे के खिलाफ तीन विकेट पर 211 रन बनाकर अपना पलड़ा पारी रखा। रेलवे ने पहली पारी में 248 रन बनाए थे जिससे सौराष्ट्र की टीम अब सिर्फ 37 रन से पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। सलामी बल्लेबाजों हार्विक देसाई (44) और स्नेल पटेल (46) ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights