Wednesday, April 16, 2025
Home बिहारक्रिकेट Ranji Trophy : मध्यप्रदेश के कप्तान शुभम शर्मा का दोहरा शतक, बिहार के हिमांशु सिंह का ‘पंजा’

Ranji Trophy : मध्यप्रदेश के कप्तान शुभम शर्मा का दोहरा शतक, बिहार के हिमांशु सिंह का ‘पंजा’

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 नवंबर। बिहार के खिलाफ यहां खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मध्यप्रदेश के कप्तान शुभम शर्मा ने शानदार दोहरा शतक जमाया। शुभम शर्मा (240 रन) के दोहरे शतक और वेंकटेश अय्यर (174 रन) की शतकीय पारी की बदौलत मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 616 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बिहार ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 131 रन बना लिये हैं।

मोइनुल हक स्टेडियम में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 616 रन किसी भी टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है जबकि शुभम शर्मा की 240 रन की पारी सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

खेल के दूसरे दिन मध्यप्रदेश ने पहले दिन के 4 विकेट पर 381 रन से आगे खेलना शुरू किया। वेंकटेश अय्यर और शुभम शर्मा के बीच 366 रन की बड़ी साझेदारी हुई। दूसरे दिन बिहार को पहली सफलता वेंकटेश अय्यर के रूप में मिला। वेंकटेश अय्यर को हिमांशु सिंह ने पगबाधा आउट किया। वेंकटेश अय्यर 176 गेंद में 17 चौका व 4 छक्का की मदद 174 रन बनाये। इसके बाद सचिन कुमार सिंह ने शुभम शर्मा को आउट कर बिहार को छठी सफलता दिलाई। शुभम शर्मा ने 289 गेंद में 20 चौका व 4 छक्का की मदद से 240 रन बनाये। इसके बाद के बल्लेबाज ने थोड़े-थोड़े रन जोड़े और टीम का स्कोर 616 रन पहुंचा।

मध्यप्रदेश की ओर से यश दूबे ने 21, हिमांशु मंत्री ने 41,रजत पाटीदार ने 45, हरप्रीत सिंह भाटिया ने 20,शुभ्रांशु सेनापति ने 37,आर्यन पांडेय ने 5,सारांश जैन 10, कुमार कार्तिकेय सिंह ने 17 रन बनाये।

बिहार की ओर से हिमांशु सिंह ने 196 रन देकर 5, सचिन कुमार सिंह ने 211 रन देकर 4,शब्बीर खान ने 85 रन देकर 1 विकेट चटकाये। हिमांशु सिंह का फर्स्ट क्लास क्रिकेट पहला फाइव इन हॉल है।

बिहार की दूसरी पारी में शुरुआत पीयूष कुमार सिंह और वैभव सूर्यवंशी ने किया। पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी के चौके से हुई पर लंबी पारी में वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर असफल रहे। 11 रन पर बिहार का पहला विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में गिरा। वैभव 5 रन बना कर आउट हुए।

इसके बाद पीयूष कुमार सिंह और बाबुल ने पारी को आगे बढ़ाया और 78 रन की साझेदारी की। पीयूष कुमार सिंह अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे पर सारांश जैन पीयूष कुमार सिंह को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। पीयूष कुमार सिंह ने 87 गेंद में 4 चौका की मदद से 37 रन बनाये। इस समय टीम का स्कोर 89 रन था। बाबुल का साथ देने सकीबुल गणि आये पर मात्र 3 रन बना कर पवेलियन लौट गए।

सकीबुल गणि सारांश जैन की गेंद पर हिमांशु मंत्री ने कैच पकड़ा। कर्नाटक के खिलाफ मैच में दूसरी पारी में सकीबुल गणि ने शतक जमाया था। सकीबुल के आउट होने के तुरंत बाद बिहार को चौथा झटका लगा और बाबुल अपना अर्धशतक बनाने से चूके गए। बाबुल ने 75 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 47 रन बनाये। पहले दिन की खेल समाप्ति के समय विपिन सौरभ 28 और आयुष लोहरुका 5 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं और बिहार का स्कोर है 42 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन।

विपिन सौरभ ने अपनी पारी के दौरान दो शानदार छक्का जड़ा जिसमें एक गेंद स्टेडियम के बाहर किया।

मध्यप्रदेश की ओर से सारांश जैन ने 46 रन देकर 2 और कुमार कार्तिकेय सिंह ने 27 रन देकर 1 और आर्यन पांडेय ने 10 रन देकर 1 विकेट चटकाये

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights