बिहारशरीफ, 8 अप्रैल। नालंदा जिला के एकंगरसराय औंगारी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के खेल मैदान में चल रहे रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट मगध जोन के मुकाबले में नालंदा की टीम ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर ग्रुप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
9 अप्रैल यानी सोमवार को खेले गये मैच में नवादा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा की टीम ने अपने निर्धारित 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 248 रन का स्कोर किया।

जोगेश पटेल ने 64 रन, आदर्श कुमार पांडे ने 54 रन, हर्ष कुमार ने 36 रन का योगदान दिया।
नालंदा की तरफ से राहुल भरत ने तीन विकेट, राम वर्धन ने दो विकेट, हर्षित राज ने दो विकेट और आर्यन अमन ने दो विकेट प्राप्त किया।
जवाबी बल्लेबाजी करने आई नालंदा की टीम ने दो विकेट खोकर 31.3 ओवर में 250 रन बना लिया जिसमें एस गौरव ने नाबाद 119 रन, दिव्यांश राज ने 51 , गौतम कुमार ने 42 और जिराल पटेल ने नाबाद 15 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एस गौरव को दिया गया।

मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, जावेद इकबाल, क्लब प्रतिनिधि गोपाल सिंह, अंपायर परवेज मुस्तफा, मीडिया प्रभारी संतोष पांडे, दीपक कुमार, विक्रम सोलंकी, विजय प्रकाश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
संक्षिप्त स्कोर
नवादा : 48.2 ओवर में 248 रन पर ऑल आउट, आदित्य आर्यन 20, योगेश पटेल 64, रोहित राज 11,हर्ष कुमार 36, राजीव कुमार 19, दीप प्रकाश 24, आदर्श कुमार पांडेय 54, अतिरिक्त 10,राहुल भारत कुमार 3/30, रामवर्धन कुमार 2/48, हर्षित राज 2/49, आर्यन अमन 2/38, रिक्की कुमार 1/15
नालंदा : 31.3 ओवर में दो विकेट पर 250 रन, एएस गौरव 119 रन, दिव्यांश राज 51, गौतम कुमार 42, जिराल पटेल नाबाद 15, अतिरिक्त 23,सुमन सौरभ 1/49, आदर्श कुमार पांडेय 1/37