Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट Randhir Verma Under-15 Cricket Championship की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

Randhir Verma Under-15 Cricket Championship की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

by Khel Dhaba
0 comment
Randhir Verma Under-15 Cricket Championship

पटना। रणधीर वर्मा फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली सात दिवसीय 07 दिवसीय अंडर 15 क्रिकेट चैंपियनशिप के ट्रॉफी का अनावरण आज किया गया। ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर एसआईएस समूह के जनरल मैनेजर नीरज कुमार वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एवं ट्रॉफी का अनावरण किए।

उक्त अवसर पर एस आई एस सिक्योरिटी के जनरल मैनेजर नीरज कुमार वर्मा ने कहा कि बिहार के सबसे सफल आईपीएस अधिकारी में से एक श्रद्धेय रणधीर वर्मा जी की पुण्य तिथि पर इस प्रकार का आयोजन करना काफी सराहनीय कार्य है। रणधीर वर्मा फाउंडेशन सदैव समाज हित में कार्य करते रहती है इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।

उक्त अवसर पर रणधीर वर्मा फाउंडेशन के सचिव सतीश राजू ने बताया कि श्रद्धेय रणधीर वर्मा बिहार के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक थे उन्होंने समाज से अपराध मिटाने में अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके मरणोपरांत अशोक चक्र सम्मान से सम्मानित किया गया एवं 2004 में उनके स्मृति में डाक टिकट भी जारी किया गया।

पटना के गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम में 07 दिवसीय अंडर 15 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप का उद्घाटन 09 जनवरी को किया जाएगा जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 16 टीम हिस्सा लेंगी।

उक्त अवसर पर मुकेश पासवान, मनीषा, राजीव रंजन यादव, आनंद सिन्हा, विकास सिंह, सुमित झा, अनिल पासवान, सुखलाल मार्डी, संजीव कुमार, रंजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights