बिहारशरीफ, 22 जून। रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट सुपर लीग के अंतर्गत औरंगाबाद बनाम वेस्टर्न जोन मुकाबला ड्रा हो गया। पहली पारी में बढ़त के आधार पर औरंगाबाद को 3 अंक मिले जबकि वेस्टर्न जोन को 1 अंक हासिल हुआ।
औरंगाबाद ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 340 रन जबकि दूसरी पारी में 9 विकेट पर 257 रन बना कर पारी घोषित की।
वेस्टर्न जोन ने अपनी पहली पारी में 241 रन बनाये। दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाये।
स्थानीय क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले के दूसरे दिन वेस्टर्न जोन ने पहले दिन के 5 विकेट पर 104 रन से आगे खेलना शुरू किया। वेस्टर्न जोन की पहली पारी में 241 रन पर ऑल आउट हो गई।
वेस्टर्न जोन की ओर से आयुष कुमार (पश्चिमी चंपारण) ने 37, दिवाकर कुमार ने 38,सुमंगल कुमार ने 45,आयुष कुमार (सीवान) ने 10, अमित ने 46, निलेश कुमार ने 32 रन बनाये।
औरंगाबाद की ओर से प्रिंस चौहान ने 1, ज्योतिरादित्य सिंह चौहान ने 2, नितेश सिद्धेश्वर कुमार ने 4, प्रभात सिंह ने 2 विकेट चटकाये।
औरंगाबाद ने अपनी दूसरी पारी में 49.4 ओवर में 9 विकेट पर 257 रन बना कर घोषित कर दी। शिवम राज ने 94, अर्जुन कुमार ने 88 रन बनाये। नितेश ने 14, आयुष ने 33, नीतीश सुचित कुमार ने 13 रन की पारी खेली।
यश कुमार सिंह और अमन मिश्रा ने 3-3 विकेट चटकाये। आफताब आलम ने दो, निलेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया।
वेस्टर्न जोन को 357 रन का लक्ष्य मिला। दूसरे व अंतिम दिन की खेल समाप्ति तक वेस्टर्न जोन ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाये।
संक्षिप्त स्कोर
औरंगाबाद पहली पारी : 60.4 ओवर में 340 रन पर ऑल आउट
वेस्टर्न जोन पहली पारी : 58.3 ओवर में 241 रन पर ऑल आउट, आयुष कुमार (वेस्ट चंपारण) 37, दिवाकर कुमार 38, सुमंगल कुमार 45,आयुष कुमार (सीवान) 10, अमित 46, निलेश कुमार 32, अतिरिक्त 23, प्रिंस चौहान 1/53, ज्योतिरादित्य सिंह चौहान 2/39, नितेश सिद्धेश्वर कुमार 4/21, प्रभात सिंह 2/30
औरंगाबाद दूसरी पारी : 49.4 ओवर में 9 विकेट पर 257 रन पर घोषित, नितेश सिद्धेश्वर कुमार 14, आयुष राज 33, नीतीश सुचित कुमार 13, अर्जुन कुमार 88, शिवम राज 94, यश कुमार सिंह 3/29, अमन मिश्रा 3/66, आफताब आलम 2/26, निलेश कुमार 1/63
वेस्टर्न जोन दूसरी पारी : 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 46, साहिल कुमार यादव नाबाद 28, दिवाकर कुमार नाबाद 14