Monday, November 17, 2025
Home बिहारक्रिकेट Randhir Verma U-19 Cricket : अगस्त्या व अनुभव का पचासा, पार्थ चूके, सत्यम-प्रथम का पंजा

Randhir Verma U-19 Cricket : अगस्त्या व अनुभव का पचासा, पार्थ चूके, सत्यम-प्रथम का पंजा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 जून। राजधानी पटना से सटे सदिसोपुर स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार से शुरू दो दिवसीय रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट सुपर लीग के पहले दिन रेस्ट ऑफ शाहाबाद जोन के खिलाफ रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्र जोन के अगस्त्या, सत्यम और पार्थ का जलवा रहा। अगस्त्या ने 78 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका सुपर लीग में लगातार दूसरा अर्धशतक है। वहीं दूसरी ओर पार्थ मात्र 1 रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए पर विकेट पर टिक कर रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्र जोन को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं सत्यम ने पांच विकेट चटका कर रेस्ट ऑफ शाहाबाद जोन की पारी को धराशाई कर दिया।


शाहाबाद ज़ोन के प्रथम ने पांच विकेट लिये जबकि अनुभव सिंह (55 रन) ने अर्धशतक जमाया।

रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्रा जोन की पहली पारी 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रेस्ट ऑफ शाहाबाद की टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक नौ विकेट खोकर 125 रन बना कर संघर्ष कर रही है।

टॉस रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्र ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर सिमुख मात्र 9 रन बना कर पवेलियन लौट गए। दीपेश बिना खाता खोले लौटे। 31 रन पर दो विकेट गिर गए। लवकेश कुमार ने अगस्त्या का साथ दिया और 73 रन की साझेदारी की। इस बीच अगस्त्या अपना अर्धशतक पूरा कर बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे। जब टीम का स्कोर 104 रन था तो अनुज राज सिंह ने लवकेश को अनुभव सिंह के हाथों कैच करा कर जोड़ी को तोड़ा। इसी स्कोर पर अगस्त्या का विकेट गिर गया। लवकेश ने 16 रन बनाये जबकि अगस्त्या ने 62 गेंद में 14 चौका व 2 छक्का की मदद से 78 रन की पारी खेली।


लड़खड़ाती पारी के एक छोर को पार्थ ने संभाला। बाद के बैटर थोड़ी-थोड़ी देर विकेट पर पार्थ का साथ दिया और रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्र जोन की पहली पारी में 47 ओवर में 187 रन तक स्कोर पहुंचा। सबसे अंतिम विकेट पार्थ का ही गिरा। पार्थ ने 79 गेंद में 5 चौका की मदद से 49 रन बनाये। हैप्पी कुमार ने 11 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 14 रन बनाये।

रेस्ट ऑफ शाहाबाद जोन के प्रथम ने 5, अनुज राज सिंह ने 3 और रोहित राणा सिंह ने 2 विकेट चटकाये।

रेस्ट ऑफ शाहाबाद जोन की शुरुआत खराब रही। 7 रन पर पहला विकेट गिर गया। देवांश अश्वाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद सलामी बैटर हर्ष राज और अनुभव सिंह ने मिल कर पारी को संभाला। 63 रन की साझेदारी हुई। इस जोड़ी के टूटते ही रेस्ट ऑफ शाहाबाद जोन की पारी लड़खड़ा गई। इन सबों के बीच अनुभव सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा किया और पहले दिन की खेल समाप्ति तक टीम का स्कोर 9 विकेट पर 125 रन तक पहुंचाया। अनुभव सिंह ने 77 गेंद में 9 चौका की मदद से 55 रन बनाये। हर्षराज ने 60 गेंद में 2 चौका की मदद से 18 रन बनाये। विशाल कुमार ने नाबाद 11 रन की पारी जबकि अतिरिक्त के सहारे 14 रन बने।

रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्र जोन की ओर से सत्यम ने 5, अभिनव सिंह और हैप्पी कुमार ने 2-2 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्र जोन : 47 ओवर में 187 रन पर ऑल आउट, अगस्त्या 78, लवकेश 16, पार्थ 49,हैप्पी कुमार 14,रोहित राणा सिंह 2/21, प्रथम 5/43, अनुज राज सिंह 3/63
रेस्ट ऑफ शाहाबाद जोन : 43 ओवर में 9 विकेट पर 125 रन, हर्ष राज 18, अनुभव सिंह 55, विशाल कुमार खेल रहे हैं 11, सिद्धार्थ भारद्वाज खेल रहे हैं 0 अतिरिक्त 14, हैप्पी कुमार 2/10, सत्यम 5/24, अभिनव सिनह 2/26

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights