Saturday, November 15, 2025
Home झारखंडअन्य रांची वॉलीबॉल संघ ने टीम चयन को लेकर जारी किया है यह निर्देश

रांची वॉलीबॉल संघ ने टीम चयन को लेकर जारी किया है यह निर्देश

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। आगामी जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता जो आगामी 14 से 19 नवंबर तक जम्मू में आयोजित की जा रही है में भाग लेने हेतु झारखंड टीम के गठन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल संघ (जमशेदपुर) के तत्वावधान में आगामी पांच नवंबर को बालिका वर्ग के लिए और दिनांक 6 नवंबर को बालक वर्ग के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।

साथ ही साथ हजारीबाग में आगामी 2 से 3 नवंबर को आयोजित होने वाली हजारीबाग जोनल प्रतियोगिता हेतु भी रांची जिला जूनियर ब्बॉयज टीम को भाग लेना है। खिलाड़ी की जन्मतिथि 01/01/2004 या उसके बाद होनी चाहिए। इस चयन ट्रायल में झारखंड में जन्म लिये खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। साथ ही साथ आधार कार्ड पर उनका पता झारखंड का ही होना चाहिए।

खिलाड़ियों के द्वारा चयन ट्रायल में अपने आधार कार्ड की मूल प्रति, (छाया प्रति सहित) तथा सरकारी संस्थानों से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, यथा- मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र, अथवा नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र (छाया प्रति सहित) प्रस्तुत करने पर ही भाग ले सकेंगे। उक्त दोनों (जमशेदपुर (बॉयज और गर्ल्स) और हजारीबाग केवल (बॉयज) में भाग लेने हेतु रांची जिला का चयन दिनांक 26/10/22 बुधवार को सुबह आठ बजे (8AM) से रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर में चयन किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights