Home झारखंडअन्य Ranchi University कराटे टीम सेलेक्शन ट्रायल संपन्न, लिस्ट जारी

Ranchi University कराटे टीम सेलेक्शन ट्रायल संपन्न, लिस्ट जारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 30 अक्टूबर। सोमवार को डोरंडा महाविधालय में रांची विश्वविद्यालय के सेशन 2023-24 के लिए कराटे खेल का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया जिसमें रांची विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेज निर्मला कॉलेज, राम लखन सिंह यादव कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, बुंडू कॉलेज, योगद्धा सत्संग कॉलेज, बी एस कॉलेज लोहरदगा, सिल्ली कॉलेज, सिल्ली, इस मेमोरियल कॉलेज रांची, गोस्सनर कॉलेज, रांची, बिरसा कॉलेज खूंटी, खूँटी कॉलेज खूंटी, मारवाडी कॉलेज, राँची, राँची महिला कॉलेज एवं अन्य से 55 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। आज मुख्य अतिथि डॉ राकेश कुमार साहु (डी एस डब्लू , रांची विश्वविधालय) एवं डॉ. राजेश गुप्ता, स्पोर्ट्स कोडिनेटर, रांची विश्वविधालय को डोरंडा महाविधालय के प्राचार्य वी. पी .वर्मा ने शॉल ओढ़ाकर का स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि डॉ राकेश कुमार साहु, प्राचार्य वी पी वर्मा एवं डा. राजेश गुप्ता स्पोर्ट्स कोडिनेटर को राष्ट्रीय कराटे कोच शिहान रंजीत मेहता ने बुके देकर कर स्वागत किया।
सेलेक्टेड प्लेयर
काता पुरुष वर्ग- मूचीराज हस्सा
काता महिला वर्ग- आरती टोप्पो
कुमिते पुरुष वर्ग
-50 किलो-प्रिंस कुमार ठाकुर
-55 किलो-अभिषेक तिर्की
-60 किलो-सुभाष कुमार भारज
-67 किलो-जितेश मुंडा
-75 किलो-शिव प्रकाश पांडेय

कुमिते महिला वर्ग
-45 किग्रा-आकांक्षा तिर्की
-50 किलो- वजनी तिग्गा
-55 किलो- आरती टोप्पो
-61 किलोग्राम- आहा रानी
-68. केजी- निशा तिग्गा
+68 किग्रा- आयुषा केरकेट्टा

कराटे का ट्रायल राष्ट्रीय रेफरी एवं जज सेंसाई शशि पांडे, सेंसाई संजय मिश्रा, सेंसाई संजय सोनकर, सेंसाई सीतल कुमार के द्वारा कराया गया। कराटे सेक्शन ट्रायल में सहयोग कराटे ट्रेनर बबलु कुमार, कुलदीप साहू, सोनू कुमार द्वारा किया गया। राँची विश्विद्यालय कि ओर से सेलेक्टर के रुप में पवन जेडिया उप्पस्थित थे।
यह कराटे सेलेक्शन ट्रायल राम लखन सिंह यादव महाविधालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डा. दीपक प्रामाणिक, राष्ट्रीय कराटे कोच शिहान रंजीत मेहता, एवं डोरंडा कॉलेज के स्पोर्टस इंचार्ज अरविंद की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights