32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

Ranchi University Inter College Hockey : बिरसा कॉलेज खूंटी-एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची चैंपियन

सिमडेगा। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत सिमडेगा महाविद्यालय सिमडेगा द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता 2023 महिला और पुरुष का आज फाइनल मैच खेला गया जिसमें पुरुष वर्ग का फाइनल मैच बिरसा कॉलेज खूंटी ने कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला को 7-1 से तथा महिला वर्ग के फाइनल मैच एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची ने बिरसा कॉलेज खूंटी को 5-0 से हरा कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा खेल को बढ़ावा देने हेतु हर संभव मदद की जायेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विश्वविद्यालय में पहली बार खेल का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिससे खिलाडियों का मनोबल बढ़ेगा। अंत में उन्होंने फाइनल विजेता और उपविजेता (महिला एवम पुरुष) के खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विशिष्ठ अतिथि रांची विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ सुदेश कुमार साहू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं का शारीरिक मानसिक विकास होता है। इसी से स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। उन्होंने आयोजन समिति और खिलाडियों को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।

महाविध्यालय के प्राचार्य डॉ रामकुमार प्रसाद ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए उनकी गरिमामई उपस्थिति के लिएआभार प्रकट किया।

पुरुष वर्ग में बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार बिरसा कॉलेज,खूंटी के दुर्गा मुंडा को तथा महिला वर्ग में बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार एस एस मेमोरियल कॉलेज, रांची की प्रमिला कुमारी को मिला।

जबकि पुरुष वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बिरसा कॉलेज, खूंटी के जोसेफ टोपनो और महिला वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सिमडेगा कॉलेज की रेशमा सोरेंग घोषित किए गए।

पुरुष वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच , बिरसा कॉलेज, खूंटी के सुसारन पूर्ति और महिला वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच एस एस मेमोरियल कॉलेज, रांची की अलबेला रानी को घोषित किया गया।
रांची विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता पहली बार एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में आयोजित की गई और कई वर्षो बाद प्रतियोगिता के मैच लीग आधार पर खेले गए।
सिमडेगा कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामकुमार प्रसाद,आयोजन सचिव डा रोशन टेटे,हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी एवं हॉकी सिमडेगा के तकनीकी सदस्यों तथा सिमडेगा कॉलेज के अध्यापकों ने इस प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक आयोजन कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति के सचिव डॉ रौशन टेटे ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights