Friday, September 26, 2025
Home झारखंडअन्य All India Inter University Archery में रांची यूनिवर्सिटी तीरंदाजी टीम का स्वर्णिम सफलता

All India Inter University Archery में रांची यूनिवर्सिटी तीरंदाजी टीम का स्वर्णिम सफलता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 1 जनवरी। 28 से 31 दिसम्बर तक पंजाब के पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में रांची यूनिवर्सिटी के ओर प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्ली कॉलेज सिल्ली की वर्षा खालखो एवं उमेश मंडल ने इंडियन राउंड मिक्स टीम स्पर्धा में के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ यूनिवर्सिटी को 5-3 के अन्तराल से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वही रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल मैच में मेजबान टीम को टाई ब्रेकर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पराजित कर कांस्य पदक जीता एवं कंपाउंड महिला व्यक्तिगत 50 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, डी एस डब्लू डॉ सुदेश साहू, स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर राजेश गुप्ता एवं पूर्व रजिस्टर सह सचिव सिल्ली कॉलेज के सचिव मुकुंद मेहता, झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष सह रांची जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो समेत रांची यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights