Wednesday, April 16, 2025
Home झारखंडक्रिकेट जेएससीए Women’s T20 League में रांची रॉयल्स और धनबाद ड्रैगन्स का जीत से आगाज

जेएससीए Women’s T20 League में रांची रॉयल्स और धनबाद ड्रैगन्स का जीत से आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 6 सितंबर। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने द्वारा आयोजित झारखंड घरेलू महिला टी 20 लीग में शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए जिसमें रांची रॉयल्स और धनबाद ड्रैगंस ने जीत हासिल की। पहले मैच में रांची रॉयल्स ने जमशेदपुर टाइटंस को 12 रन से जबकि दूसरे मुकाबले में धनबाद ड्रैगंस ने दुमका डायनामोज को 14 रन से मात दी।

पहला मैच रांची रॉयल्स और जमशेदपुर टाइटंस के बीच जेएससीए मुख्य मैदान में खेला गया. रांची रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर पांच विकेट खोकर 149 रन बनाए। प्रियंका सवैयन ने 43 गेंदों पर 56 रन बनाये।

जवाब में जमशेदपुर टाइटंस ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी और रांची रॉयल्स ने मुकाबले को 12 रनों से जीत लिया। जमशेदपुर टाइटंस की ओर से इला खान ने 49 गेंदों पर 54 रन बनाए। इस मुकाबले में प्रियंका सवैयां को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दिन का दूसरा मुकाबला धनबाद ड्रैगन्स और दुमका डायनामोज के बीच खेला गया. धनबाद ड्रैगन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 123 रन बनाए। प्रियंका लूथरा ने 40 गेंदों पर 45 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुमका डायनामोज कि टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। सोनिया ने 44 गेंदों पर 54 रन बनाए। इस मुकाबले को धनबाद ड्रैगन्स ने 14 रन से जीत लिया। इस मैच में प्रियंका लूथरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights