Monday, June 9, 2025
Home Slider झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची राइडर्स ने सिंहभूम स्टाइकर्स को हराया

झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची राइडर्स ने सिंहभूम स्टाइकर्स को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे  कार्बन झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए सिंहभूम स्टाइकर्स और रांची राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में गेंदबाजों का जलवा रहा। एक तरफ रांची राइडर्स ने सिंहभूम स्टाइकर्स को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर मात्र 96 रन बनाने दिये वहीं दूसरी ओर रांची राइडर्स को इस छोटे से स्कोर को पाने के लिए 19 ओवर तक खेलना पड़ा और अंतत: रांची राइडर्स ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया। आदित्या सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस रांची राइडर्स ने जीता और सिंहभूम स्टाइकर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। सिंहभूम स्टाइकर्स ने पहले खेलते हुए शरणदीप सिंह के 44 रनों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन बनाये। शरणदीप के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज सुमित कुमार दहाई का आंकड़ा छू सके। उन्होंने 18 रन बनाये। रांची की ओर से प्रेम कुमार सिंह ने 22 रन देकर 2, आदित्या सिंह, मनीषी,विवेकानंद तिवारी और शिखर मोहन ने एक-एक विकेट चटकाये।

जवाब में रांची राइडर्स ने 19 ओवर में आदित्या सिंह के नाबाद 43 रन और रॉनी सिंह के 27 रन की मदद से 19 ओवर में चार विकेट पर 99 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शिखर मोहन ने 12 रन बनाये। बालकृष्ण ने 25 रन देकर दो, शिवा सिंह ने 15 रन देकर 1 और आर्यमन लाला ने 21 रन देकर एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights