गढ़वा, 8 नवंबर। आगामी 22 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले डी०जी०राज एवं लियो खेस स्मृति यूथ वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रांची जिला वॉलीबॉल टीम का गठन किया जाना है। उक्त के आलोक में रांची जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा आगामी 17 से 18 नवंबर तक रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल मैदान में यूथ वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में 1-1- 2004 के बाद का जन्म लिये खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। रांची जिला के सभी संबंधित टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उनके आधार कार्ड की मूल प्रति लेकर उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी हेतु विकास वर्मा से मोबाइल नंबर 9431389677 पर, संजय कुमार से 9431165909, राम सुधीर झा -से 9431391768 एवं अंकित तिग्गा से 7859076588 से संपर्क किया जा सकता है।
