रांची। रांची डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन (RDRA) की बैठक में जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव करने का निर्णय लिया गया। पहले यह प्रतियोगिता दिनांक 17 दिसम्बर 2021 से 19 दिसम्बर 2021 तक आयोजित किया जाना था।
परन्तु इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए नई तिथि का निर्धारण किया गया है। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब रांची डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोशिएशन के तत्वावधान में दिनांक 22/12/2021 से 24/12/2021 तक जिलास्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता में रांची जिला के प्रतिभागियों को भाग लेने का मौका मिलेगा। 13 दिसम्बर 2021 से 20 दिसम्बर 2021 तक निशानेबाजों की एंट्री होगी। 21 और 22 दिसम्बर 2021 को लेट फाइन के साथ एंट्री ली जाएगी।
रांची के खेलगांव में स्थित टिकैत उमरांव शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा जिसमें कुल 78 इवेंटस का आयोजन होगा। एयर ओपन के 12 इवेंट, फायर ओपन के 18 इवेंट फायर पीप के 24 इवेंट और एयर पीप के 24 इवेंट का आयोजन होगा।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने (इंट्री) के लिए रंजन कुमार के मोबाइल नंबर 9905913442 पर सम्पर्क किया जा सकता है। किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक जानकारी के लिए श्री विभूति सिंह से मोबाइल नंबर 88251 50765 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर RDRA के महासचिव वेद रत्न मोहन समेत सभी कार्यकारणी समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : जहानाबाद ने लगाई जीत की हैट्रिक

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सचिन कुमार सिंह का ऑलराउंड प्रदर्शन

- टी20 विश्व कप सुपर-8 में इंग्लैंड जीता, श्रीलंका हारा

- कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में सनराइज सीसी विजयी

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : औरंगाबाद की दूसरी जीत

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : अयान पर भारी पकड़े प्रशांत
