पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में रैनबो फुटबॉल एकेडमी ने जीत हासिल की। एक अन्य मैच में जूनियर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने वाकओवर के सहारे अंक हासिल किये।
राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेले जा रही इस लीग में रैनबो फुटबॉल एकेडमी और स्पोर्टिंग एफसी के बीच खेले गए मैच में रैनबो का पलड़ा भारी रहा। रैनबो की ओर से प्रिंस कुमार ने चौथे और 52वें मिनट में गोल दागा। प्रिंस कुमार को पीला कार्ड भी दिखाया गया।
दूसरे मैच में गुलजारबाग फुटबॉल टीम के नहीं आने के कारण जूनियर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब को वाकओवर दिया गया।
कल का मैच
नेशनल एससी बीकेपी बनाम मुसल्लहपुर एफसी
न्यू ब्वॉयज एससी बीकेपी बनाम दूजरा एफसी