रांची। झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे गौरव सिंह मेमोरियल रांची जिला सुपर डिवीजन लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में रेलवे यूथ Sports एकेडमी ने साई सीसी बी ने 92 रन से हराया।
रेलवे यूथ Sports एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 45 ओवर में सात विकेट पर 316 रन बनाये। नयन ने नाबाद 100 रन, अभिनव ने 68, रितुल ने 43, अभिषेक ने 22 रन बनाये। शाहिद ने 29 रन देकर दो और अभिषेक ने 53 रन देकर दो विकेट चटकाये। जवाब में साई सीसी बी की टीम 37.5 ओवर में 224 रन पर ऑल आउट हो गई। आदर्श गिरी ने 61, अंजनी ने 54, विनर ने 42 रन बनाये। अमर ज्योति ने 42 रन देकर चार, नयन ने 14 रन देकर दो विकेट चटकाये।




