Sunday, March 15, 2026
Home Slider फिर चमके राहुल, भारत ने दूसरा टी-20 भी जीता

फिर चमके राहुल, भारत ने दूसरा टी-20 भी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

आकलैंड। केएल राहुल के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में अपनी बढ़त 2-0 कर दी।

भारत के सामने 133 रन का अपेक्षाकृत छोटा लक्ष्य था। ऐसे में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के विकेट जल्दी गंवाने के बाद राहुल (50 गेंदों पर नाबाद 57, तीन चौके, दो छक्के) और श्रेयस अय्यर (33 गेंदों पर 46, एक चौका, तीन छक्के) ने पिछले मैच की तरह बखूबी जिम्मेदारी संभाली और तीसरे विकेट के लिये 86 रन जोड़कर टीम को 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 135 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

इससे पहले मार्टिन गुप्टिल (20 गेंदों पर 33 रन) ने धीमा खेल रही पिच पर न्यूजीलैंड को तेजतर्रार शुरुआत दिलायी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और 33 रन के अंदर चार विकेट लेकर कीवी टीम को इसका फायदा नहीं उठाने दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाये लेकिन तब भी न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 132 रन तक ही पहुंच पाए।

रविंद्र जडेजा ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट जबकि पहले बदलाव के तौर पर गेंदबाजी के लिये आये जसप्रीत बुमराह ने 21 रन देकर एक विकेट लिया। मोहम्मद शमी ने चार ओवर में केवल 22 रन दिये, भले ही उन्हें विकेट नहीं मिला। शार्दुल ठाकुर (दो ओवर, 21 रन, एक विकेट) और शिवम दुबे (दो ओवर, 16 रन एक विकेट) ने भी सफलताएं हासिल की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights