Thursday, March 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट लौंद क्रिकेट टूर्नामेंट में चमके ट्रैफिक इलेवन के राहुल जी

लौंद क्रिकेट टूर्नामेंट में चमके ट्रैफिक इलेवन के राहुल जी

by Khel Dhaba
0 comment

नवादा। नवादा जिला के लौंद बाजार के हाईस्कूल मैदान पर खेले जा रहे लौंद टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रैफिक इलेवन ने डब्ल्यू सीसी को 8 विकेट से पराजित किया।

डब्ल्यूसीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया पर ट्रैफिक इलेवन के राहुल जी की फिरकी के आगे टीम 98 रनों पर ऑल आउट हो गई। राजेश ने 22, दीपक ने 18, नाजिश ने 11, गौरव ने 11 रन बनाये। राहुल जी ने 25 रन देकर चार, आशुतोष ने 18 रन देकर दो, सूरज ने 4 रन देकर 1, राकेश ने 10 रन देकर एक विकेट चटकाये। जवाब में ट्रैफिक इलेवन ने 9.4 ओवर में दो विकेट पर 102 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आशुतोष ने 16, दीपक ने 41, अमितेश ने 29, सूरज आर्या ने नाबाद 4 रन बनाये। रौशन ने 26 रन देकर एक, अभिनव ने 9 रन देकर एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights