पटना, 25 मार्च। रोहिंटन बारिया ट्रॉफी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) टूर्नामेंट 2024-2025 में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए दूसरे मैच में विराट पांडेय ने शानदार नाबाद 65 रन की पारी खेली। श्लोक ने 57 रन बनाये।
विराट पांडेय ने 66 गेंद में 8 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 65 जबकि श्लोक कुमार ने 47 गेंद में 6 चौका व 2 छक्का की मदद से 57 रन बनाये। इस मैच में श्लोक ने 1 विकेट भी चटकाये। इसके अलावा देवांश अश्वाल ने 50 रन की पारी खेली। इस मैच में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को एमडीयू रोहतक ने 1 विकेट से हराया।
संक्षिप्त स्कोर
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय : 48.1 ओवर में 222 रन पर ऑल आउट देवांश अश्वाल 50, अभिषेक कुमार 12,श्लोक कुमार 57, विराट पांडेय 65,उज्ज्वल रंजन 17,इशांत भारद्वाज 1/46,राहुल राठी 1/32, शुभम बुधवर 3/37, शुभम लांबा 1/50, प्रथम 4/40.
एमडीयू रोहतक : 41.5 ओवर में 223 रन, जतिन रावल 20, प्रथम 38, गौरव दलाल 12,अभिषेक चौधरी नाबाद 60,अतिरिक्त 16,प्रिंस कुमार 1/19, राज गौरव 3/47, रवि चौधरी 1/48, स्वराज राठौर 1/24, सूरज विजय 1/42, श्लोक कुमार 1/36
पहले मैच में सावित्री बाई फूले विश्वविद्यालय ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को 7 विकेट से हराया। इस मैच में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से श्लोक कुमार ने 52 रन की पारी खेली। इस मैच में विराट पांडेय ने 23 रन बनाये। अनुज ने 28 जबकि देवांश अश्वाल ने 21 रन की पारी खेली। अभिषेक कुमार ने नाबाद 20 रन बनाये।
जवाब में सावित्री बाई फूले विश्वविद्यालय ने कृष साहापुरकर के 100 रन की मदद से 12.3 ओवर में 157 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
संक्षिप्त स्कोर
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय : 38.3 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट देवांश अश्वाल 21, अनुज 28, श्लोक कुमार 52, विराट पांडेय 23, अभिषेक कुमार 20, दीपक डांगी 1/26,तानपुरे नीलकंठ 4/31, सिद्धार्थ नक्का 5/34
सावित्री बाई फूले विश्वविद्यालय : 12.3 ओवर में 3 विकेट पर 157 रन, कृष साहापुरकर 100, सोहम शिंदे 25, तानपुरे नीलकंठ 14, रवि चौधरी 2/31, स्वराज राठौर 1/27