Thursday, March 12, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में पटना जीता

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में पटना जीता

यशस्वी का पचासा, अभिनव की शानदार गेंदबाजी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 मार्च। यशस्वी शुक्ला (70 रन) के पचासा और अभिनव सिंह (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत गत संयुक्त विजेता पटना ने बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में जहानाबाद को 85 रन से हरा कर अपने खिताबी अभियान शुरू किया। विजेता टीम के अभिनव सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।

मैच का सार

स्थानीय याशवन स्पोट्र्स पर खेले गए मैच में टॉस जहानाबाद ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पटना ने पहले बैटिंग करते हुए 44.2 ओवर में सभी विकेट पर 185 रन बनाये। जहानाबाद की टीम 24.4 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट हो गई।

पटना की पारी

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी जहानाबाद की टीम के सामने पटना ने 44.2 ओवर में 185 रन बनाए। पटना की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज यशस्वी शुक्ला ने 99 गेंदों पर 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं यश प्रताप यादव ने 26, सत्यम कुमार ने 13, रौशन कुमार ने 10 रन बनाये।

जहानबाद की ओर से रौशन निराला ने 3, आदर्श लाल और आयुष नंदन ने 2-2, गौरव और सौरभ ने 1-1 विकेट चटकाये।

जहानाबाद की पारी

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद की टीम पटना के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 24.4 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। जहानाबाद के लिए कप्तान कुमार श्रेय ने सबसे अधिक 44 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

पटना की जीत में कप्तान अभिनव सिंह सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं उत्कर्ष कुमार ने 3 विकेट और रौशन कुमार ने 3 विकेट लेकर जहानाबाद की बल्लेबाजी को पूरी तरह धराशायी कर दिया।

संक्षिप्त स्कोर

पटना : 185 (44.2 ओवर), यशस्वी शुक्ला 70, विकास कृष्णा 11, यश प्रताप यादव 26, सत्यम कुमार 13, रौशन कुमार 10, आदर्श लाल 2/32, आयुष नंदन 2/26, गौरव कुमार 1/33, सौरभ कुमार 1/18, रौशन निराला 3/14

जहानाबाद : 100 (24.4 ओवर), कुमार श्रेय 44, सौरभ कुमार 11, अतिरिक्त 14, उत्कर्ष कुमार 3/18, अक्षत मिश्रा 1/18, अभिनव सिंह 4/17

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights