पटना: नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी अंडर-17 प्रतियोगिताओं के लिए पटना जिले की टीम का चयन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप विकास आयुक्त, पटना की ओर से इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी किया गया है।
वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत यह निर्णय लिया गया है कि पटना की प्रतिनिधि टीम का चयन करने के लिए जिला स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में किया जाएगा।
चयन ट्रायल की तिथियाँ और अनिवार्य दस्तावेज
- चयन ट्रायल की तिथि: 28.09.2025 (रविवार)
- रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:00 बजे
- स्थान: पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
खिलाड़ियों के लिए आवश्यक निर्देश: राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी अंडर-17 प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को चयन ट्रायल के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने अनिवार्य हैं:
- जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम/नगर परिषद/स्कूल/सक्षम प्राधिकार द्वारा जारी)
- आधार कार्ड
- चार वर्ष का शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- स्कूल/विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जारी किया गया नामांकन/अध्ययन का पत्र (जिस पर फोटो सत्यापित हो)।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का विवरण
चयनित बालक एवं बालिका टीमें नालंदा जिले के राजगीर खेल परिसर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।