Monday, February 23, 2026
Home बिहारअन्य अंतर प्रमंडल तीरंदाजी में पटना प्रमंडल सब पर भारी

अंतर प्रमंडल तीरंदाजी में पटना प्रमंडल सब पर भारी

मगध प्रमंडल दूसरे जबकि भागलपुर तीसरे नंबर पर

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 10 नवंबर। राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल तीरंदाजी प्रतियोगिता (बालक/बालिका) के दूसरे दिन इंडियन राउंड की स्पर्धाएं पूरी हुईं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल ने 35 पदक जीतकर ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। भोजपुर जिले के खिलाड़ियों ने इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले 24 खिलाड़ियों के दम पर 35 पदक में अहम योगदान दिया। वहीं मगध प्रमंडल ने 21 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि भागलपुर प्रमंडल ने 6 पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी चंदन कुमार, सरोज कुमार, जयप्रकाश कुमार, शिवम भगत, विनेश हेंब्रम, सोनू कुमार, बलराम प्रसाद, आशुतोष कुमार, अविनाश ओझा, निर्भय कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।


आज के प्रमुख परिणाम

U-19 बालक (40 मीटर)
स्वर्ण – गुलशन कुमार (भागलपुर प्रमंडल)
रजत – प्रेम शर्मा (पटना प्रमंडल)
कांस्य – आयुष कुमार (पटना प्रमंडल)

U-19 बालक (30 मीटर)
स्वर्ण – प्रेम शर्मा (पटना प्रमंडल)
रजत – आयुष कुमार (पटना प्रमंडल)
कांस्य – गुलशन कुमार (भागलपुर प्रमंडल)

U-19 बालक (ओवरऑल)
स्वर्ण – गुलशन कुमार (भागलपुर प्रमंडल)
रजत – प्रेम शर्मा (पटना प्रमंडल)
कांस्य – आयुष कुमार (भागलपुर प्रमंडल)

U-19 बालिका (40 मीटर)
स्वर्ण – माही कुमारी (पटना प्रमंडल)
रजत – अपर्णा कुमारी (मगध प्रमंडल)
कांस्य – मानसी वर्मा (मगध प्रमंडल)

U-19 बालिका (30 मीटर)
स्वर्ण – माही कुमारी (मगध प्रमंडल)
रजत – मानसी वर्मा (मगध प्रमंडल)
कांस्य – अपर्णा कुमारी (पटना प्रमंडल)

U-19 बालिका (ओवरऑल)
स्वर्ण – माही कुमारी (मगध प्रमंडल)
रजत – अपर्णा कुमारी (पटना प्रमंडल)
कांस्य – मानसी वर्मा (मगध प्रमंडल)

U-14 बालक (ओवरऑल)
स्वर्ण – करण कुमार (मगध प्रमंडल)
रजत – आदर्श कुमार (मगध प्रमंडल)
कांस्य – आयुष कुमार (पटना प्रमंडल)

U-14 बालिका (ओवरऑल)
स्वर्ण – सलोनी कुमारी (मगध प्रमंडल)
रजत – निशु कुमारी (पटना प्रमंडल)
कांस्य – छोटी सिंह (मगध प्रमंडल)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights