पटना। कला, संस्कृति और युवा विभाग, बिहार सरकार के बैनर तले जिला प्रशासन, पटना के सहयोग पटना जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत 19 दिसंबर को होगी। यह जानकारी पटना जिला के खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने दी। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितीन नवीन करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अरुण कुमार सिन्हा और पटना के जिलापदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता निम्न कार्यक्रम के अनुसार पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,कंकड़बाग, वीपी सिन्हा राजकीय स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय (फिजिकल कॉलेज) राजेन्द्र नगर, मोइनुल हक स्टेडियम, राजेन्द्र नगर एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर में होना है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 19 दिसंबर 2021 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, कंकड़बाग में होगा।


खेल प्रतियोगिता का कार्यक्रम निम्न प्रकार है-
- 19 से 22 दिसंबर 2021 तक : एथलेटिक्स, कबड्डी, ताइक्वांडो, वुशू- पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,कंकड़बाग।
- 21 से 22 दिसंबर 2021 तक : बास्केटबॉल- पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,कंकड़बाग
- 21 से 22 दिसंबर 2021 तक- क्रिकेट अंडर/14 – मोइनुल हक स्टेडियम,राजेन्द्र नगर
- 22 से 23 दिसंबर 2021 तक : रग्बी- पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, कंकड़बाग
- 22 से 23 दिसंबर 2021 तक : बैडमिंटन – वीपी सिन्हा राजकीय स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय (फिजिकल कालेज), राजेन्द्र नगर
- 23 से 24 दिसंबर तक : कराटे- पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,कंकड़बाग
- 23 से 24 दिसंबर तक : वीनू मांकड़ क्रिकेट अंडर-16- मोइनुल हक स्टेडियम, राजेन्द्र नगर
- 26 से 27 दिसंबर 2021 तक : वालीबॉल- पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, कंकड़बाग
- 27 दिसंबर 2021 : हॉकी-राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर
- 28 से 29 दिसंबर तक : खो-खो, कुश्ती, भारोत्तोलन, फुटबॉल- पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, कंकड़बाग
- 28 से 29 दिसंबर 2021 तक : सी के नायडू क्रिकेट अंडर-19- मोइनुल हक स्टेडियम,राजेन्द्र नगर
- 30-31 दिसंबर 2021 तक : हैंडबॉल-पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,कंकड़बाग
- सभी खेल पूर्वाह्न् 09.30 बजे से प्रारंभ होंगे।