पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैचों में कदमकुआं क्रिकेट क्लब और ईगल क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। कदमकुआं सीसी ने दो विकेट से पीरमुहानी सीसी पर जीत दर्ज की। वहीं ईगल सीसी ने 5 विकेट से वैशाली सीसी को हराया।
राजधानी पटना के पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर खेले गए मैच में पीरमुहानी सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन बनाये। जवाब में कदमकुआं सीसी ने लक्ष्य को 17.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 148 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्ष राज को सीनियर महिला खिलाड़ी रिमझिम सिंह ने प्रदान किया।

वहीं गर्दनीबाग ग्राउंड पर वैशाली सीसी और ईगल सी सी के बीच खेले गए मुकाबले में वैशाली सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया। वैशाली क्रिकेट क्लब की टीम 25.4 ओवर में 144 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में ईगल सीसी क्लब ने 27 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के हेमंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर:
पटना हाईस्कूल ग्राउंड
पीरमुहानी सीसी: 19.2 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट, अयॉन घोष 43 रन, मनीष 21 रन, गौतम सिंह 16 रन, आकाश पराशर नाबाद 20 रन, अतिरिक्त 23, हर्ष राज 3/39, सत्या 3/33, सचिन भारती 2/29, कौशल 1/15
कदमकुआं सीसी: 17.2 ओवर में आठ विकेटपर 148 रन, हर्षराज नाबाद 26 रन, तन्मय 16 रन, सार्थक झा 17 रन, अतिरिक्त 43रन, प्रियांशु कुमार 3/46, आकाश पराशर 2/27, अयॉन घोष 1/24,
जीएसी ग्राउंड
वैशाली सीसी— 25.4 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट, दीपक कुमार यादव 28 रन, आयुष्मान सिंह 20 रन, सुभम पांडेय 13 रन, अतिरिक्त 40 रन, हेमंत 3/35, अजीत कुमार सिंह 2/12, रोहित 2/24, यश राज 1/17,
ईगल सीसी: 27 ओवर में पांच विकेट पर 147 रन, रंजन कुमार 63 रन, यश राज 42 रन, सुधांशु कुमार 22 रन, अतिरिक्त 17रन, उज्जवल राज 2/8, आलोक अंकित 2/28
कल का मैच
शीश महल सीसी बनाम एलबीएससी,संजय गांधी स्टेडियम, सुबह 7:30 बजे से
कदमकुआं सीसी बनाम अनीसाबाद सीसी, पटना हाईस्कूल, सुबह 9:30 बजे से।




