Thursday, March 19, 2026
Home Slider बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल 26 नवंबर से मुजफ्फरपुर में

बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल 26 नवंबर से मुजफ्फरपुर में

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य जूनियर बालक व बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के द्वारा बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की देखरेख में आगामी 26 से 28 नवम्बर को संत जेवियर्स जूनियर एवं सीनियर स्कूल, गोशाला रोड, मुजफ्फरपुर के बास्केटबॉल कोर्ट पर किया जायेगा।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए जन्मतिथि का कटऑफ डेट 01.01.2003 रखा गया है तथा जिन खिलाड़ियों का जन्मतिथि प्रमाणपत्र, जन्म से तीन वर्ष के अंदर नहीं होगा उन्हें इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति नही होगी। इस बावत सभी जिला सचिवों को सूचना दे दी गयी है।

बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सुशील कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों के सही उम्र की जांच के लिए आयु जांच समिति का गठन किया जायेगा व फेडरेशन की गाइड लाईन का अक्षरश: पालन किया जायेगा। इसकी जानकारी अखिलेश कुमार मणि, सचिव, बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर ने दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights