पटना। कल से बिहारशरीफ (नालंदा) के सदर आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर के परिसर में प्रारंभ होने जा रही आठवीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लने हेतू पटना जिला टीम की घोषणा आज कर दी गई है।
टीम की घोषणा पटना जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर किया। श्री शर्मा के अनुसार टीम के सदस्यों के नाम इस प्रकार है-रौशन कुमार, आलोक कुमार, संजीत कुमार, नीतीश कुमार, संजीव कुमार, नीरज कुमार, वरुण कुमार, मुन्ना कुमार, शौर्य राज, सोनू कुमार, नीतीश कुमार द्वितीय, शशिकांत, इंद्रजीत कुमार। कोच-चंदन कुमार।
23