पटना, 24 फरवरी। खेमनीचक, कछुआरा स्थित श्री कृष्णा स्टेडियम में खेले गए प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में पटना के पार्थ ने शानदार 135 रन की पारी खेली। यह प्रदर्शनी मैच ट्रैम्फेंट क्रिकेट एकेडमी (टीसीए) बनाम आनंद इलेवन के बीच खेला गया था। इस मैच में टीसीए की ओर से खेलते हुए पार्थ ने 105 गेंदों में 18 चौका व 5 छक्का की मदद से 135 रन की शानदार पारी खेली।
टीसीए ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में सात विकेट पर 319 रन बनाये। प्रवीर ने 29, पार्थ ने 135, सत्यम ने 33, पीयूष ने 58, कृष्णा ने 22, साकेत ने नाबाद 17 रन बनाये।
जवाब में आनंद इलेवन की टीम तन्मय के नाबाद 174 रन के बाद भी 40 ओवर में सात विकेट पर 306 रन ही बना सकी। तन्मय ने 129 गेंद में 27 चौका व 4 छक्का की मदद से नाबाद 174 रन बनाये। आयुष आनंद ने 27, रोहित ने 26, सूरज ने 22 रन की पारी खेली।

