पेरिस, 2 अगस्त। पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुष हॉकी पूल बी मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। म्यूनिख 1972 के बाद ओलंपिक में इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ यह भारत की पहली जीत है।
भारत ने यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में पहले क्वार्टर में दो मिनट में दो गोल – अभिषेक (12′) और हरमनप्रीत सिंह (13′) किए। हालांकि, थॉमस क्रेग (25′) ने दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए कूकाबुरास की मैच में वापसी करा दी।

इसके बाद, हरमनप्रीत (32′) ने तीसरे क्वार्टर में मैच के लिए अपने गोल की संख्या दोगुनी कर दी। ब्लेक गोवर्स की अंतिम मिनटों में पेनल्टी (55′) ने प्रतियोगिता को रोमांचक मोड़ पर ला दिया। लेकिन भारत ने अंत तक अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए तीन अंक हासिल करने में सफलता हासिल कर ली।
टोक्यो 2020 के कांस्य पदक विजेताओं ने पजेशन (54%) ज्यादा रखा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 37 बार सर्कल में प्रवेश किया, जो भारत से 17 अधिक है।
इस जीत के साथ, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए पूल बी में तीन जीत, दो ड्रॉ और एक हार के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कूकाबुरास तीन जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है।
मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम ग्रुप में शीर्ष पर है, जबकि अर्जेंटीना शीर्ष चार में शामिल है।
पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुष हॉकी क्वार्टरफाइनल 4 अगस्त से शुरू होंगे।