Saturday, February 28, 2026
Home झारखंडक्रिकेट पंकज मेमोरियल कप 60 प्लस मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट का जमशेदपुर में शानदार आगाज

पंकज मेमोरियल कप 60 प्लस मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट का जमशेदपुर में शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

सिक्सटीज हीरोज एवं सिक्सटीज स्ट्रेंजर्स की आसान जीत
जमशेदपुर, 02 नवंबर। यहां चल रहे पंकज मेमोरियल 60 प्लस मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन सिक्सटीज हीरोज एवं सिक्सटीज स्ट्रेंजर्स की टीम ने आसान जीत हासिल कर पूरे अंक प्राप्त किए। कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में सिक्सटीज हीरोज ने पहले खेलते हुए 39.5 ओवर में 255 रन बनाए। जिसमें संजय बेरी ने 114 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा सुभाष चटर्जी ने 53, अविनाश कुमार ने 14 एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने 15 रन बनाए। सिक्सटीज जायंट्स की ओर से ए दुदुस्कर ने दो विकेट लिए।

जवाब में सिक्सटीज जायंट्स की टीम 206 रन ही बना सकी। विद्याधर ने 68, इ बेंजामिन ने 63 और नरेश शेनोए ने 17 रन बनाए। सिक्सटीज हीरोज की ओर से अविनाश कुमार एवं प्रदीप ने तीन-तीन विकेट लिए।

इससे पहले आयोजन समिति के सदस्यों ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और 1983 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम के सदस्य कीर्ति आजाद को सम्मानित किया।

सिक्सटीज स्ट्रेंजर्स ने सिक्सटीज रॉयल्स को 85 रनों से हराया

टाटा मोटर्स मैदान में खेले गए मैच में सिक्सटीज स्ट्रेंजर्स ने सिक्सटीज रॉयल्स को 85 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्सटीज स्ट्रेंजर्स की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट 226 रन बनाए। रवि खाड़े ने 51, सैम डेविड ने 40, संजय रंजन ने 22, इकबाल सिद्दीकी ने नाबाद 18 और असीत सहाय ने नाबाद 14 रन बनाए। सिक्सटीज रॉयल्स की ओर से उदय कुमार ने 33 रन देकर दो और राजगोपाल ने 43रन देकर 2 विकेट लिए ।


जवाब में सिक्सटीज रॉयल्स की टीम ने 156 रन बनाए। उदय कुमार ने 38 एवं एस राजू ने 27 रन बनाए। सिक्सटीज स्ट्रेंजर्स की ओर से नीलकंठ ने 15 रन देकर चार, सेम डेविड ने 13 रन देकर दो और संजय रंजन ने 31 रन देकर दो विकेट लिए। इससे पहले मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के हेड एडमिन और सिक्योरिटी विवेका सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights