Sunday, July 20, 2025
Home राष्ट्रीय पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप खेलने आएगी राजगीर

पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप खेलने आएगी राजगीर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 नवंबर। पाकिस्तान की टीम अगले साल राजगीर में होने वाले एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजगीर आएगी। एशिया कप का आयोजन राजगीर में वर्ष 2025 में 27 अगस्त से 7 सितंबर तक होगा।

विजेता टीम जायेगी विश्व कप खेलने

हाल ही राजगीर में महिलाओं की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता की सफलता के बाद बिहार में यह हॉकी की दूसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। पुरुषों के इस टूनामेंट की विजेता बनने वाली टीम 2026 में होने वाले विश्व कप में भाग लेगी।

8 देशों की टीमें भाग लेंगी

एशिया कप में आठ देशों की टीमें भाग लेंगी। इसमें से छह वे टीमें हैं जिसने 2022 के पिछले एशिया कप के पहले छह स्थानों पर रही थीं। इसके अलावा अन्य दो टीमें क्वालीफाई कर आएगी, जिसके लिए एएफएच कप का आयोजन होगा।

पिछली बार जकार्ता में हुआ था आयोजित

पिछली बार जब जकार्ता में एशिया कप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था तब भारत को कांस्य पदक मिला था और दक्षिण कोरिया ने खिताब जीता था। इसके अलावा चीन, जापान, मलयेशिया और पाकिस्तान ने पहले छह टीमों में स्थान बनाया था।

इसके पहले भी भारत में हो चुका इसका आयोजन

ऐसे में राजनीतिक परिदृश्य में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ तो पाकिस्तान की टीम का राजगीर आना तय है। इस टूर्नामेंट को लेकर आयोजकों ने तैयारी शुरू कर दी है। तीन बार के चैंपियन रहे भारत ने एशिया कप का दो बार 1989 (दिल्ली) और 2007 (चेन्नई) में मेजबानी कर चुका है।

1982 से हो रहा है इसका आयोजन

एशिया कप हॉकी की शुरुआत वर्ष 1982 में किया गया था और पहला संस्करण पाकिस्तान में आयोजित किया गया था। पहले संस्करण का विजेता पाकिस्तान बना था और भारत उपविजेता रहा था। पाकिस्तान ने इस खिताब को लगातार तीन बार 1982, 1985 और 1989 में जीता है।

दक्षिण कोरिया ने सबसे ज्यादा बार जीता खिताब

एशिया कप का खिताब सबसे ज्यादा बार दक्षिण कोरिया ने जीता है। दक्षिण कोरिया ने वर्ष 1994, 1999,2009,2013 और 2022 में इसका खिताब जीता है। भारत ने वर्ष 2003,2007 और 2017 में खिताब जीता है। भारतीय टीम पांच बार वर्ष 1982,1985, 1989, 1994 और 2013 में उपविजेता रही है। साथ ही वर्ष 1999 और 2022 में कांस्य पदक भारत के खाते में आया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights