पटना। उत्कर्ष कुमार (27 रन देकर चार विकेट) और आर्यन चंद्रा (25 रन देकर 3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पटना एथलेटिक क्लब (पीएसी) ने पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अपने पहले मैच में सिन्हा विश्वास क्रिकेट क्लब पर 108 रनों की शानदार जीत दर्ज की। सिन्हा विश्वास सीसी के खिलाड़ियों ने हर क्षेत्र में खराब परफॉरमेंस किये। इस मैच के हीरो रहे उत्कर्ष कुमार और आर्यन चंद्रा।

टॉस सिन्हा विश्वास क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर में पीएसी ने 8 विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अमित पटेल ने 82 गेंदों में दो चौका की मदद से 32,अनुज ने 6, मोहित ने 9, रिषभ राज ने 22 गेंदों में दो चौका व 4 छक्का की मदद से 39, कप्तान दीपक कुमार ने 24 गेंदों में चार चौका की मदद से 28, अमित ने नाबाद 22, उत्कर्ष कुमार ने नाबाद 11 रन बनाये। सबसे ज्यादा रन 47 रन अतिरिक्त के सहारे बने।

सिन्हा विश्वास की ओर से अमित कुमार ने 43 रन देकर 3,आयुष्मान ने 20 रन देकर 2, माधव स्टार ने 23 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में सिन्हा विश्वास एथलेटिक क्रिकेट क्लब की टीम 31.3 ओवर में मात्र 94 रन पर सिमट गई। चंदन श्रीसर ने 15,कन्हैया कुमार ने 7, आयुष्मान ने 3,निर्मल प्रताप सिंह ने 31 गेंद में 10, विशाल सिंह ने 5, अमित कुमार ने 21, माधव स्टार ने 3, रौशन कुमार ने 4, सत्यप्रकाश ने 3 और अंकित राज ने नाबाद 4 रन बनाये।
उत्कर्ष कुमार ने 27 रन देकर चार, आर्यन चंद्रा ने 25 रन देकर 3 और शुभम सिंह ने 12 रन देकर दो विकेट चटकाये।

मैन आफ द मैच पीएसी के उत्कर्ष कुमार (8—2—27—40) को स्टेट पैनल के अंपायर सुनील कुमार सिंह ने प्रदान किया। वहीं मैच के दौरान बिहार सीनियर टीम के कोच पवन कुमार मौजूद रहे। इसकी जानकारी पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि प्लेयर आफ द लीग को खेलकूद सामग्री के निर्माता कंपनी जाबा स्पोर्टस, पटना के द्वारा पूरा क्रिकेट कीट प्रदान किया जाएगा।
आगे के मैचों के कार्यक्रम
एनआईओसी ग्राउंड, भिखुआ मोड़
19-12-2021: अमर सीसी बनाम हरक्यूलस सीसी सीसी
21-12-2021: राजवंशी नगर सीसी बनाम प्रभा एकादश
23-12-2021: जीएसी बनाम पीएसी
फतेहपुर ग्राउंड
20-12-2021: राइजिंग स्टार बनाम वाईएमसीसी
22-12-2021: बाटा सीसी बनाम हरक्यूलस सीसी
24-12-2021: अधिकारी एकादश बनाम राजवंशीनगर सीसी
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में पश्चिमी चंपारण जीता
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में राघवेंद्र प्रताप का ऑलराउंड प्रदर्शन
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मुजफ्फरपुर की सीतामढ़ी पर रोमांचक जीत
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन में खगड़िया जीता
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : अरवल से हारा पटना
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अररिया की बंपर जीत