Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट नाथन इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक खेलकूद में उत्कृष्ट खिलाड़ी किये गए पुरस्कृत

नाथन इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक खेलकूद में उत्कृष्ट खिलाड़ी किये गए पुरस्कृत

by Khel Dhaba
0 comment
Nathan International School

पटना। पिछले दिनों राजधानी पटना स्थित नाथन इंटरेशनल स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न हुआ। इस वार्षिक खेलकूद समारोह में स्कूली बच्चों ने एथलेटिक्स और फुटबॉल सहित अन्य स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

वार्षिक खेलकूद में पदक विजेताओं के साथ-साथ स्कूल में पढ़ने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों आशीष राज (ऊंची कूद), निशा भारती (सौ मीटर दौड़), शांतनु कुमार, कुंदन कुमार और प्रियांशु कुमार (फुटबॉल) को सम्मानित किया गया।

सबों को अतिथि पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार और उपाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने सम्मानित और पुरस्कृत किया।

मौके पर स्कूल के उपनिदेशक अनिल कुमार, प्राचार्या अर्चना, शिक्षक विकास कुमार सिंह, वैष्णवी विद्यार्थी, गुंजा कुमारी, स्वीटी कुमारी, दर्श, रंजना कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights