पटना। लोहियानगर माउन्ट कार्मेल हाईस्कूल, कंकड़बाग में बुधवार से ऑनलाईन योगा क्लास शुरू हुआ। जहां सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का बच्चें मजा ले रहे हैं, वहीं एल.एम.सी. की निदेशिका श्रीमती मीनू सिंह एवं प्राचार्या शालिनी सिंह ने यह निर्णय लिया कि हम अपने स्कूल के कक्षा 2 से 8 तक के बच्चों को ऑनलाईन योगा क्लास का प्रशिक्षण देंगे। फलस्वरूप यह क्लास आज सुबह से शुरू हुआ है और लगातार 7 जून तक चलेगा।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/05/Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg)
यह योगा क्लास एल.एम.सी. ग्रुप ऑफ स्कूल के स्पोर्ट्स हेड रूपक कुमार की देख-रेख में चल रहा है। योगा के शिक्षक वैभव मोहन, सभी छात्र व छात्राओं को योगा सिखा रहे हैं। सभी छात्र एवं छात्राएं काफी उत्साहित हैं। स्कूल की प्राचार्या शालिनी सिंह ने बताया कि इस योगा क्लास के शुरू होने के कारण छात्र-छात्राएं मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वहीं प्राचार्या द्वारा यह भी बताया गया कि इस योगा क्लास के कारण बच्चें शिक्षकों के सम्पर्क में बने रहेंगे तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जगरूक रहेंगे।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/03/Adv-alpha.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)