टोक्यो। ओलंपिक आंदोलन के 124 वर्षों के लंबे इतिहास में यह पहला मौका है जब ओलम्पिक खेलों को स्थगित किया गया है।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस साल 24 जुलाई से शुरू होने वाले ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों को 2021 तक के लिए स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना था।
ओलंपिक इतिहास में तीन बार ऐसा हुआ है जब ओलंपिक को रद्द करना पड़ा है और ये खेल विश्व युद्ध के कारण रद्द किये गए थे लेकिन एक वायरस के कारण ओलम्पिक स्थगित होने का यह पहला मामला है और इसके पीछे है वैश्विक महामारी बन चुका कोरोना वायरस।
1916 के ओलंपिक पहले विश्व युद्ध के कारण रद्द हुए थे जबकि 1940 और 1944 के ओलंपिक खेल द्वितीय विश्व युद्ध के कारण रद्द हुए थे। 1980 के मास्को ओलंपिक का अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने बहिष्कार किया था जबकि 1984 के लॉस एंजेलिस खेलों का सोवियत संघ और उसके सहयोगी देशों ने बहिष्कार किया था।
124 वर्षों में पहली बार स्थगित हुए ओलंपिक
17