नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से हर साल खिलाड़ियों और कोच के सम्मान में खेल मंत्रालय की ओर से दिये जाने पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही बीसीसीआई की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल मंत्रालय की ओर से दिये जाने वाले सबसे बड़े पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिये चुन लिया गया है। रोहित शर्मा के अलावा खेल मंत्रालय ने इस पुरस्कार के लिये महिला पहलवान विनेश फोगाट, टेबुल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, 2016 के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलु और महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को भी चुना गया है।
Cricketer Rohit Sharma, para-athlete Mariappan Thangavelu, table tennis champion Manika Batra, wrestler Vinesh Phogat & hockey player Rani to get Rajiv Gandhi Khel Ratna Award. pic.twitter.com/WwUOrGXqfT
— ANI (@ANI) August 21, 2020