दुमका (झारखंड)। झारखंड के दुमका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान मेंचल रहे पंडित तारकेश्वर चौबे मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में एनपीसीसी ने एलएजेए को 20 रन से हराया। जिला क्रिकट संघ के संदीप कुमार जय की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमन सिंह को मिला। अमन सिंह ने बेहतर ऑल राउंडर प्रदर्शन करते हुए 70 रन बनाये और 3 विकेट भी चटकाये।
टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए एनपीसीसी की टीम 40 ओवर में 197 का लक्ष्य खड़ा किया। अमन सिंह ने 70 रन, आबिद ने 63 रन, सूरज पाठक ने 20 रनों के योगदान दिया। एलएजेए की तरफ से समीर पंडित ने 4 विकेट, ऋषि ने 3 विकेट, निखिल और लक्ष्मण ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएजेए की पूरी टीम 38.5 ओवर में 176 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। एलएजेए की तरफ से बल्लेबाज़ी करते हुए लक्ष्मण ने 65 रन, निखिल ने 20 रन, समीर ने 18 रन, आलोक ने 14 रनों का योगदान दिया। एनपीसीसी की ओर से सूरज ने 4 विकेट, अमन ने 3 विकेट और अमित,आबिद और तौसीफ ने 1-1 विकेट लिया।