Sunday, March 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार मेंस अंडर25 क्रिकेट टीम में कोई बदलाव नहीं

बिहार मेंस अंडर25 क्रिकेट टीम में कोई बदलाव नहीं

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। दो मैचों के लिए बिहार मेंस अंडर-25 स्टेट ए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इस संबंध में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने मंगलवार की रात 11 बजे अपने वेबसाइट पर सूचना जारी की। नियमत: इसकी सूचना सोमवार को जारी हो चाहिए थी।

सोमवार यानी 21 नवंबर को बिहार टीम ने मेंस अंडर-25 स्टेट ए टूर्नामेंट में अपने दो मैच पूरे कर लिये थे और उसके बाद अगले मैचों के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा टीम की घोषणा की जानी थी पर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने ऐसा नहीं किया और मैच से कुछ घंटे पहले देर रात इसकी सूचना अपनी बेवसाइट पर डाली।


बिहार टीम का अगला मैच बुधवार को खेला जाना है। इसके बाद बिहार का मैच 25 नवंबर को खेला जायेगा।

बिहार मेंस अंडर-25 स्टेट ए टीम को लेकर खेलढाबा.कॉम ने मंगलवार की सुबह में एक खबर ‘क्या चुपके-चुपके चेंज हो गई बिहार मेंस अंडर-25 टीम ? -’ शीर्षक नाम से एक खबर पोस्ट की थी। इस खबर के पोस्ट होने के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अपना बयान देर रात जारी किया और कहा कि तीसरे मैच में कोई बदलाव नहीं होगा।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights