Wednesday, February 18, 2026
Home राष्ट्रीयकबड्डी नेशनल बालिका कबड्डी के उद्घाटन के मौके पर बोले नीतीश कुमार- पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी

नेशनल बालिका कबड्डी के उद्घाटन के मौके पर बोले नीतीश कुमार- पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी

by Khel Dhaba
0 comment

48वीं जूनियर नेशनल बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का हुआ शानदार आगाज

पटना, 1 सितंबर। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ये बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 48वीं नेशनल जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर कही।

स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित इस चैंपियनशिप के उद्घाटन संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल एकेडमी व क्रिकेट स्टेडियम के साथ खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हर वर्ष खेल दिवस के अवसर पर न सिर्फ सम्मानित किया जाता है करोड़ों रुपए इनाम भी दिये जाते हैं। साथ ही साथ सरकारी नौकरी भी दी जा रही हैं। उन्होंने इस खेल परिसर के नामाकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि जब परिसर तैयार हुआ तो इसके नामाकरण पर काफी मंथन हुआ और फिर मैं सुझाव दिया कि ऐतिहासिक व पौराणिक नाम पाटलिपुत्र ही इस खेल परिसर का नाम रखा जाए और यह पाटलिपुत्र खेल परिसर आप लोगों के सामने है।

उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आये खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामना दी। साथ ही खेल विभाग के अधिकारियों एवं पटना के जिला पदाधिकारी को प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। ताकी ये खिलाड़ी बिहार के ब्रांड एंबेसेडर बन कर अपने-अपने राज्यों में न सिर्फ बिहार के आतिथ्य को बताये बल्कि यहां के विकास की भी चर्चा करें।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं अधिकारियों को राज्य के खिलाड़ियों के लिए बेहतर साधन-संसाधन, उपकरण के साथ-साथ बेहतर प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद खिलाड़ी रह चुका हूं, इसीलिए खिलाड़ियों की परेशानियों व दर्द को महसूस कर सकता हूं। अंतरराष्ट्रीय फलक पर जब खिलाड़ी देश और राज्य का नाम रौशन करते हैं तो उन पर होने वाला खर्च ऐसे में कोई मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि खेल के आयोजन में जब भी मुझे आमंत्रण मिलता है हम उसे गंवाते नहीं है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। खिलाड़ी खेल संसाधनों की चिंता छोड़ अपने खेल पर ध्यान दें। सरकार उनकी हर कमी को पूरा करने के लिए तैयार बैठी है।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि हाल के दिनों में खेल के क्षेत्र में बिहार का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। सरकार के द्वारा भी कई विशेष कार्यक्रम खेल के विकास के लिए शुरू किये गए हैं।

सबों का स्वागत करते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्य सचिव (बिहार) अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कबड्डी देश ही नहीं दुनिया में लोकप्रिय खेलों में से एक है। आज क्रिकेट के बाद सर्वाधिक मनोरंजक व स्टारडम कबड्डी में ही है। प्रो कबड्डी के आने से घर-घर तक कबड्डी का प्रचार-प्रसार हुआ है। उन्होंने 12 साल पहले इस खेल परिसर के उद्घाटन तथा इस परिसर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई प्रथम विश्व कप महिला कबड्डी चैंपियनशिप का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार राज्य कबड्डी संघ राष्ट्रीय स्तर के सभी फॉर्मेटों की प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन करा चुका है।

धन्यवाद व्यक्त हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार और युवा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार विकास की ऊचाईयों को छूएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया गया है और खिलाड़ी बहुत ही खुश हैं।

इससे पहले सभी अतिथियों ने अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ की मेजबानी में गुरुवार से शुरू 48वीं नेशनल जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद द्रोणाचार्य प्राप्त अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षक बलवान सिंह, अर्जुन अवार्डी नवीन कुमार, प्रशिक्षक बनाली साहा एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव कुमार सिंह और शमा परवीन द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस प्रतियोगिता में 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

सबों का स्वागत स्मृति चिह्न देकर बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह और सचिव कुमार विजय ने किया। बिहार गौरव गान की प्रस्तुति ने सबों का मन मोह लिया।

इस मौके पर बिहार सरकार के भू राजस्व मंत्री सह विधि मंत्री आलोक मेहता, पूर्व मंत्री सह बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्र शंकरण, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ मृदुल भदौरिया, राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलौत, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के निदेशक के जगदीश्वर यादव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के निदेशक (छात्र व युवा कल्याण) विनोद सिंह गुंजियाल, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights